Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ के रास्ते दिल्ली में किसी भी संदिग्ध के प्रवेश को लेकर हाईअलर्ट, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:30 PM (IST)

    Meerut News: दिल्ली में संसद मार्च और सीजेपी के प्रदर्शन के चलते माहौल गरमा गया है। खुफिया विभाग से अलर्ट मिलने के बाद बुधवार रात को मेरठ पुलिस ने काश ...और पढ़ें

    टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।

    टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।

    HighLights

    1. दिल्ली में संदिग्धों के प्रवेश की आंशका का खुफिया विभाग से जारी हुआ अलर्ट

    2. एसपी सिटी ने पुलिस की टीम लगाकर सभी वाहनों की चेकिंग शुरू कराई

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली में संसद मार्च और काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदाेलन के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद दिल्ली का माहौल गरमा गया है। खुफिया विभाग को सूचना मिली कि मेरठ के रास्ते दिल्ली में कोई भी संदिग्ध प्रवेश कर सकता है। ऐसे में पुलिस ने काशी टोल और मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। प्रत्येक वाहनों को चेकिंग के बाद ही दिल्ली के लिए जाने दिया गया। यह चेकिंग अभियान अभी कुछ दिन जारी रहने की संभावना है। 

    बुधवार को पुलिस को इनपुट मिला कि दिल्ली में मेरठ के रास्ते कोई भी संदिग्ध प्रवेश कर सकता है, जिसकी वजह से दिल्ली का माहौल बिगड़ सकता है। ऐसे में जनपद में पुलिस ने अलर्ट घोषित कर दिया गया। साथ ही जनपद से दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

    बिजली बंबा चौकी पर लोहियानगर पुलिस वाहनों की जांच की गई। इसी तरह से काशी टोल प्लाजा और मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पर दिल्ली जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग हुई। सभी के आधार कार्ड भी देखे गए। पुलिस की टीम ने कई वाहनों को दिल्ली जाने से रोका था।

    उनकी जांच पड़ताल पूरी होने के बाद जाने दिया गया। एसपी सिटी विनायक भोंसले पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग करा रहे हैं। उनका कहना था कि दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है। ताकि मेरठ की सीमा से कोई संदिग्ध प्रवेश न कर सकें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मुस्कान और दामिनी की तरह मेरी पत्नी प्रेमी संग मिलकर मारने की दे रही धमकी' डरे पति ने पुलिस से मांगी जान की भीख

    वाहनों को बंद न करने को लेकर मांगपत्र सौंपने के बाद अभी तक निर्णय नहीं

    मेरठ। यातायात पुलिस द्वारा 29 जुलाई की रात 12 बजे से दिल्ली-देहरादून हाईवे और अन्य मार्गों को भारी वाहनों के लिए बंद करने की घोषणा की गई है।
    परतापुर इंडस्ट्रीयल एस्टेट मैन्युफेक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुण जैन और सचिव नितिन कपूर ने डीएम, सीडीओ और एसएसपी को मांगपत्र सौंपकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तथा शहर के भीतर की दिल्ली रोड को उद्योगों के वाहनों के लिए बंद न करने की मांग रखी। हालांकि दस दिन बाद भी इस मांगपत्र पर अभी तक पुलिस व प्रशासन स्तर से कोई निर्णय नहीं हुआ हैं।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: दिल्ली-रुड़की हाईवे पर होगी वनवे व्यवस्था, Ganga Expressway का खरखौदा कट होगा बंद; जारी हाेंगे वाहन पास

    यह भी पढ़ें- मेरठ से दिल्ली पहुंचने में शालीमार एक्सप्रेस को लगे आठ घंटे, एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट; यात्री हुए परेशान