विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में अचानक रोडवेज बस के आगे लेट गया युवक, ड्राईवर की सूझबूझ से बची जान

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 30 Jul 2026 06:29 PM (IST)

Meerut News: दौराला कस्बे में एक 27 वर्षीय युवक ने हाईवे पर आगरा जा रही रोडवेज बस के आगे लेटकर ...और पढ़ें

थाने के सामने खड़ी बस। जागरण

थाने के सामने खड़ी बस। जागरण

HighLights

  1. दौराला में युवक ने रोडवेज बस के आगे लेटकर जान देने की कोशिश की।

  2. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, मामले की जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, दौराला (मेरठ)। दौराला कस्बा निवासी युवक ने गुरुवार को हाईवे पर आगरा जा रही रोडवेज बस के आगे लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया। बस चालक की सूझबूझ से समय रहते बस मोड़ दिए जाने से युवक की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस युवक को थाने ले आई।

युवक चिराग दौराला थाने के सामने हाईवे पर पहुंचा। इसी दौरान सहारनपुर डिपो की आगरा जा रही रोडवेज बस वहां से गुजर रही थी। बस को नजदीक आता देख युवक अचानक सड़क पर लेट गया। चालक जाहिद ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत मोड़ दिया, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। अचानक बस कटने से यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई।

घटना के बाद चालक बस को सीधे दौराला थाने ले गया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कुछ देर बाद उसकी बहन सहित अन्य स्वजन भी थाने पहुंच गए। स्वजन युवक से लिपटकर रोने लगे, लेकिन युवक ने आत्महत्या का प्रयास करने का कारण नहीं बताया। स्वजन ने भी इस संबंध में कुछ कहने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- 'तेरी आंखों में आंसू नहीं देख सकता...' इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर की लव स्टोरी का खौफनाक अंत

दौराला इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने बस के सामने आकर आत्महत्या का प्रयास किया था। चालक की सूझबूझ से समय रहते बस मोड़ दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- बिहार के JLNMCH में पहली बार केटामिन थेरेपी से मानसिक रोगी का सफल इलाज, घंटे भर में बदल गया आत्महत्या के विचार

यह भी पढ़ें- मेरठ में 3.60 करोड़ का बड़ा फ्रॉड: पार्टनरशिप के नाम पर परिवार के तीन लोगों ने अमरोहा के बिल्डर का बैंक खाता किया खाली