Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ाई से पहले 'लड़ाई'... गंदगी के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं; बोले- नगर निगम बना है 'नरक निगम'  

    By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 04 Feb 2026 03:45 PM (IST)

    मेरठ में अछरोंडा-काशी मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से परेशान स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम को 'नरक निगम' बताते हुए सड़क और ...और पढ़ें

    मेरठ में अछरोंडा मोड़ पर नाला व सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन करतीं छात्राएं, मार्ग पर भरा पानी। जागरण

    मेरठ में अछरोंडा मोड़ पर नाला व सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन करतीं छात्राएं, मार्ग पर भरा पानी। जागरण   

    HighLights

    1. मेरठ के अछरोंडा-काशी मार्ग पर कीचड़, जलभराव से हो रही परेशान।

    2. महापौर, नगर आयुक्त को बुलाने की जिद पर घंटों अड़े रहे लोग।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर के अछरोंडा-काशी मार्ग पर ग्रामीणों के साथ साथ स्कूली बच्चों का भी गुस्सा फूट पड़ा। कीचड़ से भरी सड़क, उफनाती नालियां और बदबू के बीच खड़े स्कूली बच्चों ने नगर निगम को नरक निगम तक कह दिया। इस सड़क से जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो उनके जूतों में कीचड़ भर जाता है।

    कपड़ों पर गंदगी लग जाती है। ग्रामीणों ने कई बार महापौर और नगर आयुक्त से इस सड़क को बनवाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई नहीं सुन रहा। मंगलवार को यहां पर प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। हालांकि बाद में नगर निगम के कर्मचारियों के आश्वासन पर ग्रामीण और बच्चे माने।

    अछरोड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि अछरोंडा-काशी मार्ग पर नालियां अटी होने के कारण जलभराव हो रहा है। जिस कारण यहां पर कीचड़ और गंदगी का आलम है। गांव के स्कूली बच्चे जब यहां से गुजरते हैं तो उन्हें सबसे अधिक परेशानी होती है। मंगलवार को ग्रामीणों ने यहां पर प्रदर्शन किया।

    स्कूली बच्चों ने हाथ में तख्ती लेकर नारेबाजी की। नगर निगम को नरक निगम बताया। इन सब की सूचना पर वार्ड 10 के पार्षद आकाश वाल्मिकी और पुलिस बल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त मौके पर आए ओर उन्हें आश्वासन दें। तभी वह प्रदर्शन खत्म करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक यहां पर नाला निर्माण नहीं होगा, तब तक यही हाल रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ में गलत House Tax बिल से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, घर बैठे जता सकेंगे आपत्ति

    हालांकि बाद में नगर आयुक्त ने नगर निगम से रमेश चंद नाम के एक कर्मचारी को भेजा, जिसने ग्रामीणों को बताया कि नगर आयुक्त कहीं व्यस्त है और उनका नाला बन जाएगा। सड़क को भी बनाया जाएगा। करीब दो घंटे बाद ग्रामीण अछरोड़ा मोड से हटे।

    यह भी पढ़ें- टच स्क्रीन से चालू-बंद होंगी मेरठ शहर की स्ट्रीट लाइट, खंभों पर सेंसरयुक्त डिवाइस लगेंगी, नगर निगम ने शुरू की तैयारी

    नाला नहीं बना तो ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार

    ग्रामीण रोहित राणा, अशोक राणा, सनी सिसोला, भीम पंडित, कुलभूषण राणा, प्रवीण चौधरी, दीपांशु शर्मा, गौरव पाल, यासीन खान, सोबीर घोपला आदि का कहना है कि यदि नाला निर्माण नहीं हुआ और सड़क से पानी नहीं हटा तो वह आने वाले हर चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अछरोंडा से गुजरी नगर निगम की एक गाड़ी का भी घेराव किया गया।

    इन्होंने कहा 

    अछरोंडा काशी मार्ग की जलनिकासी और सड़क निर्माण की समस्या को निर्माण अनुभाग की टीम भेजकर दिखवाया जाएगा। प्रस्ताव तैयार करा प्राथमिकता पर काम कराए जाएंगे।

    सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त।

    यह भी पढ़ें- मेरठ का आबूनाला ढकने की तैयारी, जापान की कंपनी से संपर्क; इस खास तकनीक से होगा निर्माण