Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर के बड़े भू-भाग से गुजरेगा Gorakhpur-Panipat Expressway, 475 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

    By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 03:07 PM (IST)

    Gorakhpur-Panipat Expressway मुजफ्फरनगर जनपद के बड़े भू-भाग से गुजरेगा, जिसके लिए 1000 से अधिक किसानों की 475.16 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. गोरखपुर एक्सप्रेसवे मुजफ्फरनगर से 53.5 किमी गुजरेगा।

    2. 30 गांवों के 475 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।

    3. चरथावल और पुरकाजी में विकास और रोजगार बढ़ेंगे।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे जनपद के बड़े भू-भाग से गुजरेगा, इसके लिए अधिसूचना जारी हो गई है। जनपद में इसका दायरा लगभग 53.5 किलोमीटर रहेगा। 30 गांवों के एक हजार से अधिक किसानों की 475.16 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसमें अधिकांश भूमि कृषि है।

    गोरखपुर-पानीपत हाई स्पीड एक्सेस-नियंत्रित कारिडोर के निर्माण के लिए जनपद में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिन किसानों अथवा भू-स्वामियों की भूमि इस परियोजना में आ रही है, वे अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर अपनी आपत्तियां एडीएम वित्त एवं राजस्व के यहां दर्ज करा सकते हैं। अधिग्रहण की प्रक्रिया के बाद किसानों को निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा। गोरखपुर एक्सप्रेस-वे बनने से चरथावल और पुरकाजी ब्लाक की सूरत बदलेगी।

    क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। शामली से होते हुए गोरखपुर एक्सप्रेसवे जनपद के गांव रोनीहरजीपुर से जुड़ेगा और विभिन्न गांवों की बाहरी सीमा से होते हुए पुरकाजी ब्लाक को कवर करेगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। भूमि स्वामी 21 दिन के अंदर आपत्ति दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ और सहारनपुर मंडलवासियों से दूर नहीं होगी दिल्ली, प्रयागराज का सफर भी होगा आसान

    इन गांवों के किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित

    इन गांवों के किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित रोनीहरजीपुर, पीपलहेड़ा, चरथावल, मुथरा, नंगलाराई, पीपलशाह, अरनाइच, मंगनपुर, बधाईकलां, सैदपुरकलां, रोहानाकलां, रोहाना खुर्द, सिंभालकी, कुतुबपुर, बरला, फलोदा, अब्दुलपुर, भोजाहेड़ी, मिर्जापुर, जमालपुर, हुसैनपुर, बैकुंठपुर, खेकडी, पांचली, फरखपुर, रजकल्लापुर, झबरपुर, गोधना, बहलोलपुर, खाईखेड़ी।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway को कांवड़ यात्रा के दौरान खुला रखना जरूरी, उद्यमियों ने की DM मेरठ से मांग

    यह भी पढ़ें- 10,075 फीट पर विश्व रिकार्ड बनाने के बाद 16,580 फीट ऊंचे शिंकुन ला दर्रे तक पहुंचा सेना का दल, इसमें महिलाएं भी शामिल

    खबरें और भी