मुजफ्फरनगर: इलाज के बहाने निसंतान महिला से छेड़छाड़, ताबीज देकर मौलाना ने बनाया मतांतरण का दबाव
मुजफ्फरनगर में एक मौलाना ने निसंतान महिला का इलाज के बहाने यौन शोषण किया और उस पर मतांतरण का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी मौलाना आदिल के खिलाफ मामला दर् ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मौलाना ने निसंतान महिला का इलाज के बहाने शोषण किया
महिला पर मतांतरण का दबाव बनाया और धमकी दी
पुलिस ने मौलाना आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दिल्ली की निसंतान महिला के साथ इलाज का बहाना बनाकर मौलाना ने अश्लील छेड़छाड़ की। ताबीज और दवा देकर महिला पर मतांतरण करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर महिला को धमकी देकर आरोपित मानसिक शोषण किया। आरोप है कि आए दिन मौलाना आपत्तिजनक हालत में खड़ा होकर महिला को वीडियो कॉल करता है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
दिल्ली की दयालपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी काफी समय बीत गया, लेकिन उसे संतान नहीं हो सकी। इसको लेकर महिला और उसका पति परेशान हैं। दंपती ने विभिन्न क्षेत्रों में उपचार कराया, मगर लाभ नहीं मिल सका। महिला का आरोप है कि दिल्ली में उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने मुजफ्फरनगर के खालापार में मौलाना आदिल का नाम बताया था।
वीडियो कॉल करके अश्लीलता, मानिक रूप से कर रहा शोष
मौलाना आदिल निसंतान दंपतियों समेत विभिन्न रोगों को देसी नुख्शों से इलाज करता है। इस पर महिला लगभग दो माह से मौलाना आदिल के यहां उपचार करा रही थी। उसका आरोप है कि खालापार में दवा देने के दौरान मौलाना ने महिला के साथ अश्लील छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने इसे इलाज का हिस्सा बताया। इसके बाद आरोपित ने महिला का मोबाइल नंबर लेकर उसे परेशाना करना शुरू कर दिया।
निसंतान महिला ने लगाया इलाज के बहाने छेड़छाड़ का आरोप
आरोपित ने महिला को ताबीज देने के साथ उस पर मतांतरण का दबाव बनाया। आरोपित उसे आए दिन रात के समय आपत्तिजनक हालत में खड़े होकर वीडियो कॉल करता है। आरोपित उससे अनैतिक मांग करता है और फोन पर आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर मानसिक शोषण कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर खालापार पुलिस ने आरोपित मौलाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद
पुलिस कर रही आरोपित की तलाश
इंस्पेक्टर खालापार बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई है। आरोपित के मोबाइल की कॉल डिटेल्स का रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।