Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिंग सेरेमनी के बाद शादी से मुकरा सेना का जवान, युवती ने लगाया छह साल तक यौन शोषण का आरोप, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा

    By Bhushan Pal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 01:09 PM (IST)

    Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक युवती ने सेना के जवान और उसके परिवार के नौ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि जवान ने शादी का ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. शादी का झांसा देकर छह साल तक शोषण का आरोप।

    2. आरोपित सेना में सिपाही के पद पर अमृतसर में तैनात।

    संवाद सूत्र, चरथावल (मुजफ्फरनगर)। एक युवती ने सेना के जवान व उसके स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर छह साल तक उसका यौन शोषण किया और अब शादी से इन्कार कर दिया। वहीं, युवक के स्वजन पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

    दिल्ली के थाना स्वरूपनगर क्षेत्र निवासी युवती ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना-पत्र दिया। जिसमें बताया कि गांव कसौली निवासी जोनी कुमार से उसकी मुलाकात छह वर्ष पूर्व श्रीराम आयुर्वेद मेडिकल कालेज मेरठ में हुई थी, जोनी सेना में सिपाही के पद पर अमृतसर में तैनात है।

    आरोप है कि जोनी ने शादी का झांसा देकर छह वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। जोनी व उसके स्वजन ने शादी तय कर वर्ष 2024 में रिंग सेरेमनी की रस्म की, लेकिन उसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता व स्वजन ने गांव पहुंचकर युवक के स्वजन से बात करने की कोशिश की तो गाली-गलौज कर धमकी देते हुए भगा दिया।

    यह भी पढ़ें- 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी...' कहती रही युवती; परिवार जबरन भेजने लगा तो पिता, भाई और चाचा के खिलाफ दर्ज करा दी रिपोर्ट

    पुलिस ने आरोपित जोनी, उसके पिता अजीत सिंह, माता संतोष, भाई राहुल व कन्हैया, चाचा प्रमोद, राजपाल, अंकित व सुनीता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि रिंग सेरेमनी होने के बाद दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिस कारण शादी नहीं हो सकी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घर में घुसकर साथ रहने की जिद पर अड़ी प्रेमिका तो पत्नी ने पी लिया तेजाब

    यह भी पढ़ें- 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी...,' मनपसंद जेवर नहीं मिलने पर रूठ गई दुल्हन, उसके बिना लौट गई बरात