Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दारोगा सुभाष चंद्र प्रभारी नियुक्त और 18 सिपाही तैनात, कांवड़ यात्रा के लिए रामपुर तिराहा चौकी बनी अस्थायी थाना

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 09:34 AM (IST)

    मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रामपुर तिराहा पुलिस चौकी को अस्थायी थाना बनाया गया है। दारोगा सुभाष चंद्र को थानाध्यक्ष नियुक्त कर 18 पुलिसकर ...और पढ़ें

    पुलिस चौकी रामपुर चौराहा। जागरण

    पुलिस चौकी रामपुर चौराहा। जागरण

    HighLights

    1. रामपुर तिराहा चौकी अस्थायी थाना बनी कांवड़ यात्रा हेतु।

    2. दारोगा सुभाष चंद्र थानाध्यक्ष, 18 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

    3. कांवड़ियों की भीड़ प्रबंधन, मार्ग परिवर्तन का मुख्य बिंदु।

    जागरण संवददाता, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामपुर तिराहा पुलिस चौकी को अस्थायी थाना बनाया गया है। थाने की कमान दारोगा सुभाष चंद्र को देने के साथ महिला-पुरुष दारोगा, आरक्षी समेत 18 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। यह सभी लोग केवल कांवड़ यात्रा से सम्बंधित व्यवस्था की देखरेख और संचालन में हाथ बटाएंगे।
    जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन सभी तैयारियों में लगा है। शिवभक्त कांवड़ियों का दिल्ली से लेकर हरिद्वार के बीच यहां पर सबसे अधिक भीड़ जुटती है।

    रामपुर तिराहा कांवड़ियों के लिए राह बदलने वाला प्वाइंट है। यहां से शहर समेत हाईवे की तरफ कांवड़ियां निकलते हैं। इसको लेकर पहली बार एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रामपुर तिराहा पुलिस चौकी को कांवड़ यात्रा सम्पन्न होने तक अस्थायी थाना बनाया है।

    आज से 11 अगस्त तक अस्थायी थाना के रूप में कार्य

    रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र को थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा मंसूरपुर थाने में तैनात दारोगा विशाल राठी को एसएसआई, दारोगा राजकुमार व पवन कुमार, दो एचएम खजान सिंह तथा सतीश कुमार, दो हेड कॉन्स्टेबल, एक चालक, सात कॉन्स्टेबलों व दो महिला कॉन्स्टेबल समेत 18 पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया है। 

    दारोगा सुभाषचंद प्रभारी नियुक्त, 18 पुलिस कर्मी भी तैनात

    रामपुर तिराहा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मुख्य प्वाइंट हैं। यहां से मेरठ, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर शहर में प्रवेश होता है। कांवड़ यात्रा के दौरान अस्थायी थाने से ही पुलिसकर्मियों की नियमित रूप से दिन व रात में डयूटी लगेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद

    एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्था दुरूस्त की जा रही हैं। इसके लिए रामुर तिराहा पुलिस चौकी को स्थायी थाना बनाया गया है। यहां से जलाभिषेक होने तक कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस स्तरीय व्यवस्था संचालित की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- 'जौहर यूनिवर्सिटी को बचाना प्राथमिकता', रुचिवीरा सहित सपा सांसदों का दल रामपुर पहुंचा; आजम के गढ़ में एकजुट हुए सपाई