Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा में इनामी गौ तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 08:26 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार के इनामी गौ तस्कर संजू उर्फ लुक्का को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। चेकिंग अभियान के ...और पढ़ें

    पुलिस ने मंगलवार देर रात 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने मंगलवार देर रात 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई। 

    पुलिस रबूपुरा कार्गो टी प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने रुकने की बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी।

    पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान संजू उर्फ लुक्का (32) पुत्र रुक्का, निवासी शेखपुर, थाना चांदहट, जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी पर गौ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं, जिसमें रबूपुरा कोतवाली के साथ हरियाणा के विभिन्न थानों में कुल चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 2026-27 सत्र के लिए अधिकतम 7.23% फीस वृद्धि तय, इससे ज्यादा बढ़ोतरी पर होगी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- एनईए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने रखी उद्यमियों की समस्याएं, एसीईओ ने दिए समाधान के निर्देश

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में मल्टी-पॉइंट बिजली कनेक्शन, आधी सोसायटियों को मिली राहत; बाकी को इंतजार