ग्रेटर नोएडा: इंडिया एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम के चलते आज से 8 अगस्त तक रूट डायवर्जन, जानिए वैकल्पिक मार्ग
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 5 से 8 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों के कारण यातायात पुलिस ने गोलचक्कर पर डायवर्जन लागू किया है। प्रतिदिन हजा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
एक्सपो मार्ट में 5 से 8 अगस्त तक कार्यक्रम।
यातायात दबाव के कारण डायवर्जन लागू किया गया।
वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था की गई।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में पांच से आठ अगस्त तक आइएचइ बायोफैक इंडिया और फैन एक्सपो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन लगभग 5000 से 6000 लोगों के आने की संभावना है।
इसके चलते एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका के चलते यातायात पुलिस ने वैकल्पिक डायवर्जन योजना लागू की है। आवश्यकता पड़ने पर एक्सपोमार्ट गोलचक्कर को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।
इन रास्तों पर रहेगा बदलाव
- गलोटिया कट से आने वाले वाहन एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- एक्सपो में आने वाले आगंतुक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से नासा यू-टर्न लेकर एक्सपो परिसर में बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालक अपने वाहन एक्सपोमार्ट परिसर के अंदर बनी पार्किंग में पार्क करेंगे। पार्किंग क्षमता फुल होने पर सभी वाहन नासा यानी बड़ा गोलचक्कर पार्किंग में वाहन पार्क कर सकते हैं।