स्ट्रीट लाइट बंद मिली तो तुरंत करें मैसेज, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया टोल फ्री और WhatsApp नंबर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रात में सुरक्षित सफर और शहर को रोशन रखने के लिए नागरिक अब टोल फ्री नंबर 18008332314 और व्हाट्सएप नंबर 7982300721 पर शिकायत द ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट लाइट की त्वरित मरम्मत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18008332314 और वाट्सएप नंबर 7982300721 जारी किया गया है।
HighLights
प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइटों के लिए विशेष अभियान चलाया।
शिकायत के लिए टोल फ्री और व्हाट्सएप नंबर जारी।
खराब लाइटों को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया गया।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। रात में सुरक्षित सफर और शहर को रोशन रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है। शहर का अंधेरा दूर करने के लिए प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग ने शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18008332314 और वाट्सएप नंबर 7982300721 जारी किया गया है।
शुरू किया गया विशेष अभियान
इसके साथ ही विद्युत एवं यांत्रिक विभाग ने स्ट्रीट लाइटों के सुचारु संचालन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है और साथ ही आम नागरिकों के लिए सीधी शिकायत प्रणाली पर समस्या दर्ज कराने की अपील की है। दरअसल, विभाग की टीमों ने बीते दिनों सेक्टर ईटा-एक, ईटा-दो, बीटा-एक और ग्राम सिरसा समेत कई आवासीय व औद्योगिक क्षेत्रों का फील्ड निरीक्षण किया।
तकनीकी जांच की तैयारी तेज
इस दौरान बंद पड़ी, टिमटिमाती और खराब स्ट्रीट लाइटों को चिह्नित कर मौके पर ही ठीक किया गया। सिर्फ लाइट ही नहीं, बल्कि केबल, फ्यूज और टाइमर सिस्टम की भी गहन जांच की जा रही है ताकि भविष्य में तकनीकी दिक्कतें न आएं। प्राधिकरण के विद्युत एंव यांत्रिक विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल का कहना है कि मानसून के मौसम में नमी और शाॅर्ट सर्किट की वजह से लाइटें बार-बार खराब हो जाती हैं।
र सेक्टर में राउंड-टू-राउंड चेकिंग
इसी को ध्यान में रखते हुए हर सेक्टर में राउंड-टू-राउंड चेकिंग की जा रही है। विभाग ने शहर के संवेदनशील प्वाइंट और अंधेरे वाले मोड़ों की भी सूची तैयार की है। इन जगहों पर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है ताकि रात में होने वाली दुर्घटनाओं और असुरक्षा की संभावना कम हो सके।
खबरें और भी
शहर के लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र में कोई लाइट खराब है, देर से जल रही है या सुबह तक बंद नहीं हो रही है तो वे तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए दो आसान माध्यम दिए गए हैं।
शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18008332314 और वाट्सएप नंबर 7982300721 जारी किया गया है। शिकायत मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा को नहीं भा रही ई-बस सेवा, यीडा में 30 हजार से अधिक ने की यात्रा
यह भी पढ़ें- यीडा की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 1371.75 करोड़ का मिला राजस्व