Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 1.19 करोड़ होंगे खर्च

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:25 AM (GMT+05:30)

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना पर 1.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसस ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर लगेंगी एलईडी लाइटें।

    2. रात में हादसों का खतरा कम होगा, बढ़ेगी सुरक्षा।

    3. पहले चरण में तीन प्रमुख मार्गों पर होगा काम।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर रात के अंधेरे से अब राहत मिलेगी। प्राधिकरण ने इन सड़कों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला किया है और इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है।

    अभी तक गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कई सड़कों पर लाइट की व्यवस्था नहीं थी। उजाला न होने के कारण रात में हादसों का खतरा बना रहता था। राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में भारी दिक्कत होती थी।

    1.19 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    ग्रामीणों की इसी परेशानी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को चिह्नित कर वहां एलईडी लाइट लगाने की योजना बनाई है। इस पर करीब 1.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में तीन प्रमुख मार्गों पर काम होगा। इसमें दनकौर-बिलासपुर मार्ग से हतेवा को जोड़ने वाली सड़क, पौवारी मार्ग से दादूपुर को जोड़ने वाली सड़क और सलेमपुर से बिलासपुर को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क शामिल है।

    खबरें और भी

    रात में बढ़ जाती है हादसों की आशंका

    इन तीनों मार्गों पर एलईडी लाइट लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने बताया कि गांवों को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर लाइट न होने से रात में हादसे की आशंका रहती थी।

    ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखकर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। लाइट लगने के बाद ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- रोज 3 लाख का टोल, बदले में मिलता है अंधेरा... गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर 3 साल से खराब हैं स्ट्रीट लाइटें

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले से पहले बांका कांवड़िया पथ पर छाया अंधेरा, खराब पड़ी हैं हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइटें