Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा लिंक एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी तेज, खरीदी गई 60% जमीन; जानें YEIDA-UPEIDA का पूरा प्लान

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:01 PM (IST)

    गंगा लिंक एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए यीडा क्षेत्र में 60 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा हो गया है। यह लिंक एक्सप्रेसवे जेवर एयरपोर् ...और पढ़ें

    इंटरचेंज के लिए भाईपुर, ब्रह्मनानपुर व मेहंदीपुर बांगर की जमीन किसानों से सहमति के आधार पर क्रय की जाएगी।

    इंटरचेंज के लिए भाईपुर, ब्रह्मनानपुर व मेहंदीपुर बांगर की जमीन किसानों से सहमति के आधार पर क्रय की जाएगी।

    HighLights

    1. गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 60% भूमि अधिग्रहण कार्य संपन्न।

    2. जेवर एयरपोर्ट को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा यह लिंक।

    3. यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज हेतु भूमि खरीद भी शुरू।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गंगा लिंक एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए यीडा क्षेत्र में जमीन क्रय का काम तकरीबन 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। प्राधिकरण ने दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनने वाले इंटरचेंज की जमीन के क्रय की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इंटरचेंज के लिए भाईपुर, ब्रह्मनानपुर व मेहंदीपुर बांगर की जमीन किसानों से सहमति के आधार पर क्रय की जाएगी।

    दाेनों ओर समानांतर सर्विस रोड भी बनाई जाएंगी

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के लिए यूपीडा उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण 73.4 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे पर 24.8 किमी प्वाइंट पर आकर जुड़ेगा। इसके लिए जमीन क्रय का काम चल रहा है।

    यीडा के अधिसूचित क्षेत्र में 16 गांव की 740 एकड़ जमीन में से साठ प्रतिशत को किसानों की सहमति से क्रय किया जा चुका है। यीडा क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क 80 मीटर होगी। इसके दाेनों ओर समानांतर सर्विस रोड भी बनाई जाएंगी। इनकी कुल चौड़ाई 130 मीटर होगी।

    इन गांवों की खरीद रहे जमीन

    यीडा को जमीन क्रय के लिए 1209 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्राधिकरण ने दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनने वाले इंटरचेंज की जमीन को भी किसानों की सहमति से क्रय करना शुरू कर दिया है। ताकि एक्सप्रेसवे और इंटरचेंज का निर्माण एक साथ शुरू हो सके। इंटरचेंज के निर्माण के लिए यीडा क्षेत्र के भाईपुर, ब्रह्मनानपुर व मेहंदीपुर बांगर गांव की जमीन क्रय की जा रही है।

    खबरें और भी

    एयरपोर्ट तक तीसरा इंटरचेंज होगा

    यह इंटरचेंज यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से लेकर एयरपोर्ट तक तीसरा इंटरचेंज होगा। एक इंटरचेंज ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जगनपुर अफजलपुर गांव के नजदीक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कर रहा है। दूसरा इंटरचेंज दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए बने 31 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बनाया है।

    एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपीडा करेगा

    यीडा के एसीईओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि यीडा क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन क्रय का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। जल्द ही पूरी जमीन क्रय कर ली जाएगी। एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपीडा करेगा। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा।

    नए सेक्टरों के लिए भी जमीन क्रय कर रहा यीडा

    यमुना प्राधिकरण लैंड बैंक के लिए मास्टर प्लान 2041 में शामिल सेक्टरों में भी तेजी से जमीन क्रय कर रहा है। यह जमीन सेक्टर पांच, सात, आठ व आठ एफ में शामिल गांवों किसानों से सहमति के आधार पर क्रय की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा बना 'तालाब सिटी', बारिश की पहली परीक्षा में प्राधिकरण 'फेल'; लो-लाइंग एरिया डूबे और हाइटेक वाले हैरान

    यह भी पढ़ें- 'हाईटेक' नोएडा का बुरा हाल! आफत की बारिश से सड़कें बनीं तालाब, जलभराव से थमी वाहनों की रफ्तार

    यह भी पढ़ें- चाय की चुस्की से कीमो और सर्जरी के बाद रिकवरी होगी फास्ट, एमिटी नोएडा की प्रोफसर ने बनाई विशेष Herbal Tea