नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, नया नोएडा को सीधा फायदा; 74 किमी लिंक-एक्सप्रेसवे को हरी झंडी
नोएडा एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे 'नया नोएडा' के लिए फायदेमंद होगा। इस 74 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का 20 किमी हिस्सा 'नय ...और पढ़ें

लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़े गंगा एक्सप्रेसवे। फोटो: एआई जनरेटेड
जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में नोएडा को दो बड़ी योजना मिली है। पहली जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस की सीधी कनेक्टिविटी शामिल है। इसके लिए 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।
इसका सीधा फायदा दादरी नोएडा गाजियाबाद विशेष क्षेत्र (डीएनजीआइआर) के रूप में बसने वाले ‘नया नोएडा’ को होगा। बता दें कि ‘नया नोएडा’ को 209 वर्ग किलोमीटर (20 हजार 911.29 हेक्टेयर) में बसाया जा रहा है।
इसके लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसमें बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा के कुल 80 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। 2041 तक इस शहर को बसाया जाएगा।
74 किमी लिंक एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
प्राधिकरण ओएसडी क्रांति शेखर सिंह (भू राजस्व) ने बताया कि इसके बीच से गंगा व यमुना का लिंक एक्सप्रेसवे निकलेगा। गंगा एक्सप्रेसवे से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक लिंक एक्सप्रेसवे बनने से बड़ा फायदा नया नोएडा को होगा।
ये लिंक एक्सप्रेसवे 20 किमी का हिस्सा बुलंदशहर यानी ‘नया नोएडा’ के पास होकर जाएगा। प्रयास है कि इस स्थान पर एक रोटरी बनाई जाएगी। जिससे ‘नया नोएडा’ के लोग आसानी से इस लिंक एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकेंगे।
चार चरणों में विकसित होगा ‘नया नोएडा’
‘नया नोएडा’ (डीएनजीआईआर) को मास्टर प्लान के हिसाब से चार चरण तैयार किया जाएगा।
पहला चरण : वर्ष 2023-27 तक है। इसमें 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाना है।
दूसरा चरण : वर्ष 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित होगा।
तीसरा चरण : वर्ष 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होगा।
चौथा चरण : वर्ष 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होगा।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में MNC फैक्ट्री में लगी आग, धमाके से गिरी बीम-दीवार; मलबे में दबने से 2 फायर कर्मियों की मौत
यह भी पढ़ें- यूपी में 8585 करोड़ की लागत से बनेगा 6-लेन जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा आसान