Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट को जमीन देने वाले किसान अब भी परेशान, 5 साल बाद भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; DM से लगाई गुहार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 05:56 PM (IST)

    नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए जमीन देने वाले किसान पांच साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मुआवजे में देरी जैसी समस्य ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट का तो चौतरफा विकास हो गया लेकिन किसानों को अब भी विकास का इंतजार है। प्रतीकात्मक तस्वीर

    नोएडा एयरपोर्ट का तो चौतरफा विकास हो गया लेकिन किसानों को अब भी विकास का इंतजार है। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट के विस्थापित किसान सुविधाओं से वंचित।

    2. आरएंडआर कॉलोनी में मच्छरों के प्रकोप से परेशान।

    3. मुआवजे और मूल्यांकन में देरी की शिकायतें दर्ज।

    जागरण संवाददाता, जेवर। एयरपोर्ट के प्रथम चरण के निर्माण के लिए जमीन और मकान देकर विस्थापित हुए किसान पांच साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आरएडंआर काॅलोनी में बरसात के बाद बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।

    जेवर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने पहुंचे जिलाधकरी ने सौन्दर्यकरण के बाद तहसील सभागार का फीता काटते हुए शुभारंभ किया। आम लोगों की शिकायत और समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर ही निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

    दवा के छिड़काव की गुहार लगाई

    जेवर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह दस बजे से जिले स्तर के वरिष्ठ अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और नगर निकाय समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    एयरपोर्ट के विस्थापित किसानों के लिए बसाई गई आरएंडआर के निवासी आरिफ मोहम्मद ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधकारी मेधा रूपम को शिकायत देते हुए काॅलोनी में वर्षा के बाद मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए दवा के छिड़काव की गुहार लगाई है।

    खबरें और भी

    मकान के मूल्यांकन की फाइल कर रही इंतजार

    नीमका निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार ने लेखपाल के प्राईवेट मुंशियों पर एयरपोर्ट के तीसरे चरण में प्रतिकर की फाइलों पर रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।

    जेवर के नगला हुकमसिंह निवासी राहुल ने शिकायत देते हुए बताया कि उनका गांव दूसरे चरण में विस्थापित होना है उनके मकान का मूल्यांकन का अवार्ड जिसकी फाइल महीनों से अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के यहां पड़ी हुई लेकिन भुगतान नहीं किया गया।

    पत्रावली के चक्कर में अटका प्रतिकर

    प्रार्थी ने मामले की शिकायत पहले भी उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। वही जेवर के साबौता गांव निवासी पुष्पा पत्नी प्रमोद, आशुतोष दीक्षित पुत्र चन्द्रपाल, हरिशंकर पुत्र छिद्दा ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी जमीन के प्रतिकर के लिए पत्रावली जमा कराई थी लेकिन अपरजिलाधिकारी कार्यालय से पत्रावली गुम होने की वजह से उन्हें प्रतिकर नहीं मिल पा रहा है।

    लोगों ने दर्ज कराईं 85 शिकायतें

    जेवर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन-जायदाद, राशन कार्ड, पेंशन, बिजली-पानी और अवैध कब्जे जैसी कुल 85 शिकायतें लोगों ने दर्ज कराई जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए सभी तय समय में प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट विस्तार: तीसरे चरण के लिए 80% जमीन अधिग्रहित, किसानों को मिले 7000 करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट और टप्पल के बीच बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब, लॉजिस्टिक्स से MSME तक सबकुछ होगा एक जगह

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के लिए 7,000 करोड़ का मुआवजा, 80% जमीन का अधिग्रहण पूरा; नीमका के किसान भी लेने लगे मुआवजा