Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट के लिए 7,000 करोड़ का मुआवजा, 80% जमीन का अधिग्रहण पूरा; नीमका के किसान भी लेने लगे मुआवजा

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:19 PM (GMT+05:30)

    जेवर एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए 14 गांवों की 1857 हेक्टेयर जमीन का 80% अधिग्रहण पूरा हो गया है। किसानों को 7000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। ...और पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के विस्तारीकरण के लिए प्रशासन जेवर के 14 गांव की 1857 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर रहा है।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के विस्तारीकरण के लिए प्रशासन जेवर के 14 गांव की 1857 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर रहा है।

    HighLights

    1. जेवर एयरपोर्ट तीसरे चरण का अधिग्रहण 80% पूरा।

    2. किसानों को 7000 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला।

    3. नीमका के किसानों ने भी मुआवजा लेना शुरू किया।

    जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के विस्तारीकरण के लिए प्रशासन जेवर के 14 गांव की 1857 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर रहा है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रियाओं के दौरान नीमका, ख्वाजपुर गांव के किसानों से जमीन देने के लिए सबसे अधिक विरोध किया था। जमीन अधिग्रहण के लिए प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही नीतियों पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट तक गए थे। लेकिन अवार्ड होने के बाद नीमका के किसानों ने अपनी जमीनों का तेजी से मुआवजा लेना शुरू कर दिया है।

    इन ग्रामों में हो रहा अधिग्रहण

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तीसरे चरण में जेवर के जेवर बांगर, चौरोली, थोरा, बंकापुर, नीमका, शिवारा, किशोरपुर, साबौता, पारोही, ख्वाजपुर, दयानतपुर, बनवारीवास, रामनेर व रोही गांव की 1857 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

    आठ हजार किसानों से लिए दस्तावेज

    तहसील प्रशासन ने गांव-गांव कैंप लगाने के बाद लगभग आठ हजार किसानों से 1450 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करते हुए मुआवजे के लिए पत्रावली प्राप्त कर ली हैं। जिन किसानों की पत्रावली तहसील को प्राप्त हो रही है उन्हें प्रतिकर के भुगतान के लिए तेजी से आगे बढ़ाते हुए लगभग 7000 करोड़ रुपये प्रतिकर के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है।

    जुलाई में ही पूरा हो जाएगा अधिग्रहण

    "मार्च में अवार्ड घोषित होने के बाद सभी 14 गांव में अधिग्रहण के लिए कैंप लगाकर पत्रावली प्राप्त की जा रही हैं। लगभग 80 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण करते हुए प्रतिकर किसानों को दिया जा चुका है। नीमका के 87 प्रतिशत से अधिक किसान अपनी जमीनों का प्रतिकर प्राप्त कर चुके हैं। बाकी अन्य गांव में भी तेजी से प्रतिकर का वितरण किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक तीसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।"

    -दुर्गेश सिंह उपजिलाधिकारी जेवर, प्रशासक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

    किस गांव में कितना हुआ अधिग्रहण

    • जेवर बांगर के 272 किसानों से 52 हेक्टेयर
    • चौरोली के 123 किसनों से 24 हेक्टेयर
    • थोरा के 1735 किसानों से 448 हेक्टेयर
    • बंकापुर के 39 किसानों से 4 हेक्टेयर
    • नीमका के 1050 किसानों से 250 हेक्टेयर
    • शिवारा के 513 किसानों से 70 हेक्टेयर
    • किशोरपुर के 792 किसानों से 84 हेक्टेयर
    • साबौता के 266 किसानों से 48 हेक्टेयर
    • पारोही के 460 किसानों से 64 हेक्टेयर
    • ख्वाजपुर के 999 के किसानों से 185 हेक्टेयर
    • दयानतपुर के 157 किसानों से 10 हेक्टेयर
    • बनवारीवास के 408 किसानों से 58 हेक्टेयर
    • रामनेर के 1134 किसानों से 168 हेक्टेयर
    • रोही के 75 किसानों से 9 हेक्टेयर

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से 28 दिन में सिर्फ 61,287 लोगों ने किया सफर, हर माह चार लाख से अधिक यात्री का था अनुमान

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के बाद बुधवार को YEIDA की पहली बोर्ड बैठक, ई-बस डिपो और मास्टर प्लान-2041 पर होगा मंथन

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा नया औद्योगिक गलियारा, YEIDA ने कंपनियों से मांगा मास्टर प्लान