Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा नया औद्योगिक गलियारा, YEIDA ने कंपनियों से मांगा मास्टर प्लान

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    यमुना प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के बीच 10 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए कंपनियों से मास्टर प ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्ताव मांगे।

    2. नोएडा एयरपोर्ट व टप्पल बाजना के बीच बनेगा गलियारा।

    3. 10 हेक्टेयर में विकसित होगा, जोड़ेगा यीडा फेज।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट व टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के बीच नया औद्योगिक गलियारा विकसित करने के यमुना प्राधिकरण में कंपनियों से मास्टर प्लान तैयार करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं।

    उन्हें पांच अगस्त तक प्रस्ताव देने का समय दिया गया हैै। औद्योगिक गलियारा 10 हे. में विकसित किया जाएगा। इसके बनने से यीडा फेज एक और दो आपस में जुड़ जाएंगे।

    अभी यह क्षेत्र मास्टर प्लान-2041 में शामिल नहीं था। नोएडा एयरपोर्ट और प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे के बीच स्थित होने के कारण इस क्षेत्र में निवेश की अच्छी संभावनाएं हैं, इसके अलावा अतिक्रमण की आशंका भी बनी हुई है।

    क्षेत्र की लोकेशन अहम, जल्द शुरू होगा काम

    औद्योगिक गलियारे में इकाइयों के साथ आवासीय, व्यावसायिक और होटल उपयोग के लिए भी भूखंड विकसित किए जाएंगे। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एयरपोर्ट से प्रस्तावित 130 मीटर चौड़ी सड़क को खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे तक बढ़ाया जाएगा।

    साबौता तक प्रस्तावित 60 मीटर चौड़ी सड़क का विस्तार भी औद्योगिक गलियारे तक किया जाएगा। यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र की लोकेशन अहम है। अतिक्रमण की आशंका को देखते हुए परियोजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनियों पर चला YEIDA का बुलडोजर, 700 करोड़ रुपये की जमीन हुई मुक्त

    यह भी पढ़ें- गंगा लिंक एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी तेज, खरीदी गई 60% जमीन; जानें YEIDA-UPEIDA का पूरा प्लान