Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनियों पर चला YEIDA का बुलडोजर, 700 करोड़ रुपये की जमीन हुई मुक्त

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 05:25 AM (GMT+05:30)

    यमुना प्राधिकरण ने गौतमबुद्धनगर के चपरगढ़ और अलीगढ़ के टप्पल में दो दिन में 700 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इस कार्रवा ...और पढ़ें

    अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर मौके पर मौजूद प्राधिकरण के अधिकारी। सौ- यीडा

    अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर मौके पर मौजूद प्राधिकरण के अधिकारी। सौ- यीडा

    HighLights

    1. यमुना प्राधिकरण ने दो दिन में 700 करोड़ की जमीन मुक्त कराई।

    2. गौतमबुद्धनगर के चपरगढ़ और अलीगढ़ के टप्पल में कार्रवाई।

    3. अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेंगे।

    जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अवैध कालोनाइजरों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दो दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर करीब 700 करोड़ रुपये की सरकारी और अधिसूचित जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है।

    प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कालोनी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अवैध निर्माण और अवैध कालोनी बसाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    भविष्य में भी इस तरह के धवस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेंगे। प्राधिकरण ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यीडा क्षेत्र में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण की वेबसाइट या कार्यालय से भूमि की जांच अवश्य कर लें।

    50000 वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया

    प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत नौ और 10 जुलाई को अलग-अलग क्षेत्रों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। लगातार दूसरे दिन 10 जुलाई को प्राधिकरण ने ग्राम चपरगढ़ में 60 मीटर ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने यहां लगभग 50,000 वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

    77702425

    अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन प्राधिकरण की अर्जित व कब्जा प्राप्त भूमि है। जिसपर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से बिल्डिंग मेटेरियल ढ़ाबा आदि बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था। जमीन की बाजार कीमत 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से करीब 250 करोड़ रुपये है।

    प्राधिकरण की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाकर भूमि को प्राधिकरण के कब्जे में लिया है। इस अभियान में उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह एवं शिव अवतार सिंह, प्राधिकरण के प्रोजेक्ट, भूलेख और प्रवर्तन दल के अधिकारियों के अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

    खबरें और भी

    अलीगढ़ के टप्पल में भी हटाया अतिक्रमण

    विशेष कार्याधिकारी आईएएस शैलेंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, प्राधिकरण के परियोजना विभाग और अलीगढ़ पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र स्थित ग्राम मरोरगढ़ी एवं आसपास के गांव प्राधिकरण की टीमों ने बुलडोजर लेकर धवस्तीकरण की कार्रवाई की।

    क्षेत्र में एयरपोर्ट के नजदीक अवैध रूप से विकसित की जा रही हरित वाटिका सहित अन्य कालोनियों पर बुलडोजर चलाया गया।

    इस दौरान करीब डेढ़ लाख वर्ग मीटर भूमि पर बने अवैध निर्माण, बाउंड्रीवाल, सड़कें और प्लाटों बनाने के लगाई गई छोटी-छोटी दीवारों को ध्वस्त कर जमीन मुक्त कराई गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 450 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- वाल्मीकिनगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला, 11 घायल, जेसीबी फूंकी, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त

    यह भी पढ़ें- देवरिया में रास्ते के अतिक्रमण की जांच के दौरान बुजुर्ग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने SDM का वाहन रोका