नोएडा एयरपोर्ट के बाद बुधवार को YEIDA की पहली बोर्ड बैठक, ई-बस डिपो और मास्टर प्लान-2041 पर होगा मंथन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 91वीं बोर्ड बैठक बुधवार को होगी, जिसमें इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन युक्त डिपो बनाने ज ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
यीडा की 91वीं बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित होगी।
इलेक्ट्रिक बस डिपो और मास्टर प्लान पर चर्चा।
नोएडा एयरपोर्ट के बाद औद्योगिक विकास पर जोर।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 91वीं बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यह यीडा की पहली बोर्ड बैठक है, जिसमें औद्योगिक गतिविधियां तेज करने और सुविधाएं बढ़ाने को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मुहर लगने की उम्मीद है।
बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार करेंगे। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि बैठक के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इस बार का सबसे अहम प्रस्ताव इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन युक्त डिपो बनाने से जुड़ा है।
यीडा क्षेत्र के फलैंदा के पास में पांच एकड़ जमीन में डिपो विकसित किया जा सकता है। इसके साथ ही ई-बसों और हाइड्रोजन बसों के संचालन में होने वाले नुकसान की भरपाई का प्रस्ताव भी बोर्ड में रखा जाएगा। फेज-2 के विकास को लेकर भी प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
तेजी से विकास कार्य कर रहा है यीडा
बैठक में आगरा, हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ का मास्टर प्लान-2041 तैयार कराने पर भी चर्चा होगी। इससे इन जिलों के नियोजित विकास का रास्ता खुलेगा। ज्यादातर प्रस्ताव शहर में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने, बसावट को बढ़ावा देने और औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने से जुड़े हैं।
खबरें और भी
एयरपोर्ट के संचालन के बाद क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए यीडा अब तेजी से विकास कार्य आगे बढ़ाना चाहता है। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इन प्रस्तावों पर तुरंत काम शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नोटिस जारी कर 7 दिन का अल्टीमेटम, ग्रेटर नोएडा में अवैध PG और हॉस्टलों पर शिकंजा कसेगा यमुना प्राधिकरण
यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण के OSD की कार को तेज रफ्तार ई-बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे अधिकारी और ड्राइवर