Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना प्राधिकरण के OSD की कार को तेज रफ्तार ई-बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे अधिकारी और ड्राइवर

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:52 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 29 में यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शिवौतार सिंह की कार को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह ...और पढ़ें

    इलेक्ट्रॉनिक बस ने यमुना प्राधिकरण के ओएसडी की कार को मारी टक्कर। जागरण

    इलेक्ट्रॉनिक बस ने यमुना प्राधिकरण के ओएसडी की कार को मारी टक्कर। जागरण

    HighLights

    1. यमुना प्राधिकरण ओएसडी की कार को बस ने टक्कर मारी।

    2. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 29 में हुआ यह हादसा।

    3. ओएसडी और चालक सुरक्षित, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त।

    संवाद सहयोगी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। क्षेत्र के सेक्टर 29 मे यमुना प्राधिकरण के ओएसडी की कार को एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार ओसीडी और उनका चालक हताहत नहीं हुए।

    उधर आरोपित चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शिवौतार सिंह रबूपुरा के गांव करौली बांगर में एक जमीन का मौका मुआयना करने गए थे।

    बाल-बाल बचे ओएसडी और चालक

    यहां से लौटते समय यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 29 के पास यमुना सिटी में संचालित हो रही एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रॉनिक बस ने उनकी एसयूवी कार को समाने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ओएसडी शिवौतार सिंह व उनका चालक नरेश बाल बाल बचे। जबकि उनकी कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शिवौतार सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बस को जप्त करके चालक की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- पलामू में टला बड़ा हादसा, बस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर, सभी सुरक्षित

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, 5 लोग घायल

    खबरें और भी