21 दिन में 40 हजार यात्रियों ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर, 84% तक बढ़ा पैसेंजर ट्रैफिक
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 21 दिनों में 40 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया है, जिसमें यात्री संख्या में 84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 15 जून ...और पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट पर 84 प्रतिशत बढ़े यात्री। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट पर 21 दिन में 40 हजार से अधिक यात्री।
यात्री संख्या में 15 जून से अब तक 84% की वृद्धि।
एक जुलाई से नौ नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 21 दिन मेंं 40 हजार से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। 15 जून को शुरू हुई यात्री सेवा के सापेक्ष पांच जुलाई को यात्री संख्या में 84 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है।
एक जुलाई से नौ नए शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद यात्रियाें की संख्या ढाई हजार तक पहुंच गई है। 15 जून को नोएडा एयरपोर्ट पर यात्री 1427 थी जो पांच जुलाई को 2636 तक पहुंच चुकी है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों उद्घाटन के बाद 15 जून से इंडिगो ने लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर के लिए यात्री सेवा शुरू हुई थी।
श्रीनगर के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट
16 जून से जम्मू के अलावा अकासा एयर ने बेंगलुरु व नवी मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू की थी। एक जुलाई ने नौ और शहरों को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने के बाद श्रीनगर के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट संचालित हो रही है।
एयरपोर्ट पर देश के शहरों की कनेक्टिविटी व फ्लाइट की संख्या बढ़ने का असर भी दिखाई दे रहा है। पहले दिन के सापेक्ष यात्री संख्या में 84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। अभी तक एयरपोर्ट पर 40060 यात्री संख्या दर्ज हो चुकी है।
खबरें और भी
इसमें नोएडा एयरपोर्ट पर आने व जाने वाले दोनों यात्री शामिल हैं। एक जुलाई से यात्री संख्या ढाई हजार के आस पास पहुंच गई है। पांच जुलाई को यात्री संख्या 2636 दर्ज हुई।
आने वाले दिनों में संख्या बढ़ने की संभावना
ट्रांसफर यात्रियोंं की संख्या 658 व ट्रांजिट यात्रियों की संख्या 310 रही, जबकि 15 जून को ट्रांसफर यात्रियों की संख्या 10 और ट्रांजिट की 100 थी। ट्रांजिट यात्री यानि जिस विमान से यात्रा करते हैं, वह विमान एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए ठहराव करता है, लेकिन यात्री उसी में सवार रहते हैं, जबकि ट्रांसफर यात्री को एयरपोर्ट पर उतरकर विमान को बदलना पड़ता है।
यह विमान उसी एयरलाइन या किसी दूसरी एयरलाइन का भी हो सकता है। इसके लिए यात्रियों को जांच की सभी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनोंं में नोएडा एयरपोर्ट पर और तेजी से यात्री संख्या बढ़ाने का अनुमान है।