Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा के ESIC अस्पताल में कैंसर के मरीज ने 5वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, परिवार में था एकमात्र कमाने वाला

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 09:09 PM (IST)

    नोएडा के ईएसआईसी अस्पताल में मुंह के कैंसर से पीड़ित एक मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मुकेश कुमार नामक यह व्यक्ति परिवार का एकमात्र ...और पढ़ें

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 24 थानाक्षेत्र स्थित ईएसआइसी अस्पताल की पांचवीं मंजिल की खिड़की से कैंसर मरीज बुधवार रात को नीचे कूद गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने से इनकार किया है।

    नोएडा के भंगेल गांव में मुकेश कुमार परिवार के साथ रहते थे। एक प्राइवेट कंपनी कार्यालय में गार्ड थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हाल में उन्हें खुद को मुंह का कैंसर होने का पता चला था। कई जगह उपचार कराने के बाद नौ मार्च को सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां उनका उपचार चल रहा था।

    अस्पताल स्टाफ के मुताबिक भर्ती होने के बाद से ही मुकेश तनाव में थे। बुधवार शाम छह बजे के करीब अस्पताल की पांचवीं मंजिल की खिड़की से मुकेश ने छलांग लगा दी। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने से मुकेश की मौत हो गई। इस दौरान मुकेश के स्वजन भी अस्पताल में ही थे।

    थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। इस संबंध में स्वजन ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्वजन का कहना है कि मुकेश ही परिवार में कमाने वाले थे। कैंसर के चलते तनाव में चल रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों में मकान खरीदने वाले हो जाएं सावधान, नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन

    यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट बनेगा नोएडा-ग्रेटर नोएडा और YEIDA की आर्थिक रीढ़, प्रति टिकट मिलेगा 400 रुपये राजस्व

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन के लिए 16 सुपरस्पेशलिटी अस्पताल तैयार, मरीजों को मिलेगा तत्काल इलाज