Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा जिला अस्पताल में पोषण केंद्र का होगा विस्तार, 10 की जगह 15 बेड का बनेगा वार्ड

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    गौतमबुद्ध नगर में कुपोषित बच्चों की देखभाल में अव्वल आने के बाद जिला अस्पताल के पोषण केंद्र का विस्तार किया जाएगा। अब केंद्र में 10 की जगह 15 बेड होंग ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. पोषण केंद्र में बेड की संख्या 10 से 15 होगी।

    2. केंद्र पांचवें से चौथे तल पर शिफ्ट होकर विस्तारित होगा।

    3. आधुनिक मशीनों से कुपोषित बच्चों का बेहतर इलाज होगा।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। कुपोषित बच्चों की देखभाल और बेहतर इलाज देने में पांच मंडलों में सबसे अव्वल आने के बाद गौतमबुद्ध नगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पोषण केंद्र का विस्तार करने का फैसला किया है।

    केंद्र में अब 10 बेड की जगह कुपोषित बच्चों के लिए 15 बेड किए जाएंगे। वहीं माता-पिता के रूकने की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी। जिला अस्पताल प्रबंधन ने पोषण केंद्र को पांचवें तल से शिफ्ट कर चौथे तल पर विस्तार देने का निर्णय लिया है।

    वार्ड में मिलेगी उचित जानकारी

    जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अशोक कुमार झा ने बताया कि पोषण केंद्र पांचवें तल पर होने की वजह से मरीजों को काफी समस्या हाेती है। साथ ही उनके अभिभावकों से भी वार्ता नहीं हो पाती है। इसके अलावा पोषण केंद्र में मरीजों को आधुनिक मशीनों का लाभ देने की तैयारी है।

    उनकी लगातार निगरानी के साथ-साथ कुपोषण का कारण जानने पर भी काम किया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियमों के तहत सभी बाल मरीजाें के बेड के बीच उचित दूरी भी रहेगी। उनके लिए पोषण देने की उचित जानकारी वार्ड में मिलेगी।

    उनका कहना है कि पोषण केंद्र पांचवें तल से जल्द ही चौथे तल पर शिफ्ट हो जाएगा। इसके बाद इसका शुभारंभ कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ दिया जाएगा।

    पांच मंडलों में पाया प्रथम स्थान

    बता दें कि गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने कुपोषित बच्चों को उचित मात्रा में पोषण देने और उनकी देखभाल के मामले में पांच मंडलों में प्रथम स्थान पाया है जबकि प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

    खबरें और भी

    पोषण पुनर्वास केंद्र में अप्रैल 2025 से जून 2026 तक तीन हजार से ज्यादा कुपोषित बच्चों का सफल इलाज किया गया। 2026 में शुरुआती छह महीनों में पोषण केंद्र पर करीब 1800 कुपोषित बच्चों का इलाज हुआ है।

    यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, UP के 8 सीनियर अफसरों का तबादला; बलरामपुर-लोकबंधु अस्पताल को मिले नए निदेशक

    यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प, 30 बेड की सुविधा; बंगाल सरकार ने पुरुलिया के लोगों के लिए उठाया बड़ा कदम