Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के बाद नोएडा में वेतन वृद्धि के लिए हल्ला बोल, होजरी कॉम्प्लेक्स के सैकड़ों कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 12:32 PM (IST)

    गुरुग्राम के बाद अब नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स में सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महं ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स में कर्मचारियों का प्रदर्शन।

    2. वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों कर्मचारी एकजुट।

    3. पुलिस बल तैनात, यातायात प्रभावित, स्थिति नियंत्रण में।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। गुरुग्राम के बाद अब नोएडा में भी कर्मचारियों ने हल्ला बोल दिया। शुक्रवार को फेज-2 थाना क्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स में सैकड़ों कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

    कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

    प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती कर दी गई है।

    कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में वेतन नहीं बढ़ाए जाने से उनका गुजारा मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रबंधन से तुरंत वेतन बढ़ोतरी करने की मांग की है।

    वहीं, प्रदर्शन के कारण होजरी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी है।

    मानेसर में श्रमिकों ने किया था हंगामा

    बता दें कि गुरुवार के गुरुग्राम के मानेसर स्थित करीब दर्जनभर कंपनियों के कर्मचारियों ने कई श्रमिक यूनियन के बैनर तले वेतन बढ़ोतरी के लिए प्रदर्शन किया था। इस बीच पुलिस को माहौल शांत करने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। इसके बाद भड़के श्रमिकों ने पुलिस की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया था। हिंसा में 50 से अधिक श्रमिक और करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

    यह भी पढ़ें- मानेसर में खौफ का सन्नाटा: कंपनियों के गेट पर पुलिस का पहरा, सड़क पर बिखरे चप्पल-जूते बयां कर रहे हिंसा की कहानी

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: मानेसर नगर निगम का बड़ा कदम, सड़कों किनारे टाइल्स लगाकर धूल मुक्त करेंगे शहर


    यह भी पढ़ें- Noida Airport: 23 किमी लंबा स्पेशल बस-वे बनेगा, एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सीधे जुड़ेगा; पढ़ें पूरा रूट और प्लान

    यह भी पढ़ें- नोएडा में बनेगा 10 करोड़ का जापानी पार्क, बच्चों से बड़ों तक के लिए खास सुविधाएं; मियावाकी तकनीक से लगाए जाएंगे पेड़

    यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर का 'झटका': नोएडा के सेक्टर-34, 62, 11 में उपभोक्ता परेशान, आरोप- रिचार्ज फुल फिर भी बत्ती गुल