सात दिन बाद नोएडा के उद्योगों में फिर लौटी रौनक, कारखानों में काम शुरू; वेतन वृद्धि पर सहमति बनी
नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में सात दिन बाद स्थिति सामान्य हो गई है। कामगारों और उद्यमियों के बीच वेतन को लेकर सहमति बनी, जिसके बाद कारखानों में कामकाज ...और पढ़ें

नोएडा फेज 2 स्थित फैक्ट्री में काम करने जाते कामगार। जागरण
HighLights
सात दिन बाद नोएडा के उद्योग सामान्य स्थिति में
उद्यमियों ने कामगारों की मांगों को माना
वेतन वृद्धि का आश्वासन मिलने से काम सामान्य
जागरण संवाददाता, नोएडा। सात दिनों के बाद उद्योग एक बार फिर पटरी पर लौटने लगे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में फिर से चहल-पहल लौट आई है। हिंसक प्रदर्शन के बाद कामगारों की मांगों को मानते हुए उद्यमियों ने सीधे संवाद स्थापित किया और बढ़े हुए वेतन का आश्वासन दिया।
शत प्रतिशत कामगारों के साथ सोमवार को फैक्ट्री और कंपनियों का संचालन हुआ। औद्योगिक गतिविधियां सामान्य हो गई हैं। सोमवार को हुए हंगामे के बाद मैनपावर की कमी से जूझ रहे उद्योग अब शत-प्रतिशत क्षमता पर पहुंचने लगे हैं।
कामगारों की समस्याओं को ध्यान से सुना
उद्यमियों ने कामगारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और वादा किया कि न्यूनतम वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ ओवरटाइम, साप्ताहिक छुट्टी और अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा। कामगार हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उनकी मांगें जायज हैं।

उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ उनके कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। नोएडा में लगभग 11098 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जिनमें इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, गारमेंट्स, आटो कंपोनेंट्स और प्लास्टिक जैसे क्षेत्र प्रमुख हैं।
3,000 का नुकसान हुआ था
ये इकाइयों शहर के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में संचालित हो रहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान उत्पादन ठप होने से उद्योगों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। अब कामगारों की वापसी से राहत मिली है।
नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन महासचिव वीके सेठ ने बताया कि अब आठ घंटे की शिफ्ट, डबल ओवरटाइम और समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
प्रतिक्रिया
- किसी तरह की परेशानी नहीं हैं। सभी ने बातचीत कर पूरा वेतन देने की बात कही है। हमको भरोसा है। कार्य कर रहे हैं।
-कृष्ण सक्सेना
- फैक्ट्री में माहौल सामान्य है। किसी कामगार को कोई दिक्कत नहीं है। कंपनी के बाहर भी माहौल अब शांतिपूर्ण है।
-मनोज सिंह
- प्रबंधन की ओर से नए वेतन के अनुसार ही भुगतान करने की बात कही है। वेतन बढ़कर मिलेगा तो थोडी राहत मिलेगी।
-अखिलेश तिवारी
- कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक है। अब स्थिरता के साथ कार्य हो रहा है। वेतन को लेकर सभी बातें साफ प्रबंधन ने साफ की हैं।
-रमाकांत परिदा
- भुगतान के साथ अतिरिक्त कार्य करते हैं तो परिवार चलता है। अब भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।
-मंजेश कुमार
यह भी पढ़ें- नोएडा-गुरुग्राम के बाद नैनीताल में कर्मचारियों का प्रदर्शन, 8 घंटे की ड्यूटी व 20 हजार वेतन की कर रहे मांग
यह भी पढ़ें- 3 जिलों के श्रमिकों की सेहत को 'संजीवनी', ग्रेटर नोएडा में 350 बेड के ESI अस्पताल से मिलेगी बड़ी राहत