नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बोर्ड करेगा निरीक्षण, अप्रैल से टिकट बिक्री शुरू होने की संभावना
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. बोर्ड 20 अप्रैल को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगा। यह निरीक्षण विमान सेवा शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण ह ...और पढ़ें
-1775050540689-1775789294244-1775789313258_m.webp)
एयरपोर्ट से विमान सेवा के लिए अगले माह से टिकट की बिक्री शुरू होने की संभावना है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. बोर्ड के सदस्य बीस अप्रैल को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने के संदर्भ में बोर्ड सदस्यों का यह निरीक्षण कार्यक्रम अहम है। एयरपोर्ट से विमान सेवा के लिए अगले माह से टिकट की बिक्री शुरू होने की संभावना है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण एवं संचालन के लिए ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने स्पेशल परपज व्हीकल कंपनी का गठन किया था। ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के सदस्यों के अलावा यमुना प्राधिकरण के सीईओ व निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग इस कंपनी के बोर्ड में निदेशक के तौर पर शामिल हैं। बोर्ड सदस्यों का संयुक्त रूप से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का यह पहला निरीक्षण होगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकार्पण कर चुके हैं, लेकिन अभी विमान सेवा शुरू होने का इंतजार हो रहा है। इससे पहले एयरपोर्ट को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्राेग्राम को स्वीकृति मिलने का इंतजार है। यापल के सीईओ के विदेशी होने के कारण यह मामला लंबित चल रहा है। बोर्ड सदस्य इस मामले को लेकर भी कोई निर्णय ले सकते हैं। जो एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए अहम साबित हाे सकता है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरुआत में घरेलू विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है। देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए यहां से विमान सेवा उपलब्ध होगी। साल के अंत तक एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट संचालक कंपनी के अलावा एयरलाइंस भी अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के बचे हुए शेष कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 8 हजार पीतल की घंटियों वाली ‘मिस्टिक अबोड’, गंगा-यमुना-सरयू से जुड़ी भारत की आध्यात्मिक विरासत से सजा नोएडा एयरपोर्ट
यह भी पढ़ें- निवेशकों को आकर्षित कर रहा नोएडा एयरपोर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए बढ़ रहे रोजगार के अवसर
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से कौन सी Airlines भरेगी पहली घरेलू उड़ान? साल के अंत तक शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें