Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में बारिश ने बिगाड़ा नोएडा एयरपोर्ट का शेड्यूल, हैदराबाद-बेंगलुरु समेत कई फ्लाइट्स लेट

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 01:55 AM (IST)

    मंगलवार दोपहर दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुई मानसूनी वर्षा के कारण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से उड़ानें प्रभावित हुईं। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के ...और पढ़ें

    खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुई उड़ाने। जागरण ग्राफिक्स

    खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुई उड़ाने। जागरण ग्राफिक्स

    HighLights

    1. मंगलवार दोपहर मानसूनी वर्षा से नोएडा एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित।

    2. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें विलंबित हुईं।

    3. एयरलाइंस ने यात्रियों को संभावित देरी के लिए यात्रा सलाह दी।

    जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार दोपहर अचानक मानसूनी वर्षा के चलते मौसम खराब हो जाने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से संचालित होने वाली उड़ाने प्रभावित रही।

    खराब मौसम में कम विजिबिलिटी के चलते टेकआफ और लैंडिंग करने वाले दोनों ही उड़ाने दोपहर के वक्त ज्यादा प्रभावित हुई। जिसके चलते एयरलाइंस की तरफ से यात्रियों को संभावित देरी को देखते हुए यात्रा सलाह जारी की गई।

    यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की एयरलाइंस की अधिकारिक वेबसाइट पर जांच करने की सलाह दी गई।

    20 मिनट की देरी उड़ान

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मौसम खराब होने की वजह जम्मू के लिए 10:05 जाने वाली फ्लाइट 20 मिनट की देरी से टेकआफ कर पाई। वहीं पंतनगर के लिए 10:20 पर जाने वाली फ्लाइट 10:40 मिनट पर उड़ान भर सकी।

    दोपहर के वक्त अधिक मौसम खराब होने के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई जिसकी वजह से हैदराबाद के लिए 14:35 मिनट पर जाने वाली फ्लाइट एक घंटे आठ मिनट की देरी से 15:43 मिनट पर उड़ान भर सकी।

    सुबह को तय शेड्यूल से संचालित हुई उड़ानें

    बेंगलुरू के लिए 14:45 मिनट पर जाने वाली फ्लाइट भी 47 मिनट की देरी से 15:32 मिनट पर उड़ान भर सकी। वहीं जम्मू से 13:30 मिनट पर लैंड करने वाली फ्लाइट 51 मिनट की देरी से 14:21 मिनट पर पहुंची।

    धर्मशाला और जयपुर से आने वाली फ्लाइट भी लगभग 20 से 25 मिनट देरी से नोएडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर पाई। हालांकि सुबह और शाम के वक्त सभी उड़ाने अपने तय शेड्यूल के मुताबिक संचालित हुई।

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के बाद अब बुलेट ट्रेन और नमो भारत का हब बनेगा जेवर; 35 लाख आबादी को होगा फायदा

    यह भी पढ़ें- 21 दिन में 40 हजार यात्रियों ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर, 84% तक बढ़ा पैसेंजर ट्रैफिक