Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला मकान में आग लगने से दो लोगों की मौत; 50 से ज्यादा को बचाया

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:45 PM (IST)

    Noida Mamura Fire News : नोएडा के ममूरा गांव स्थित एक पांच मंजिला मकान में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नोएडा के मामूरा में पांच मंजिला मकान में आग लगी

    2. फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी

    3. आग में झुलसे दो लोगों की मौत की सूचना

    जागरण संवाददाता, नोएडा। Noida Mamura Fire : सेक्टर-66 के मामूरा गांव स्थित ‘एनसीआर पीजी’ में ई-चार्जिंग काल बन गई। बुधवार सुबह चार्जिंग के दौरान ई-बाइक की बैटरी फटने से भीषण आग लग गई और बैटरी फटते ही उसने 16 अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद पूरी इमारत में आग तेजी से फैलती गई।

    घटना के समय इस चार मंजिला अवैध इमारत में 67 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें दो की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए दो भवनों की छत के बीच बांस की सीढ़ी और रस्सी के जरिये रास्ता बनाकर 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि घटना की सूचना पाकर महज चार मिनट में पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने भी 15 लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद आठ दमकल वाहन और 40 कर्मियों की मदद से करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका। 

    NCR News - 2026-07-15T144921.103

    बिल्डिंग में सीढ़ी लगाकर बचाए गए लोग। फोटो- जागरण

    फेस-3 थाना पुलिस ने इमारत में आग लगने के बाद साक्ष्यों को छुपाने के उद्देश्य से मुख्य गेट बंद कर दिया है। स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से बिल्डिंग में रहने वाले लोग परेशान हैं।

    WhatsApp Image 2026-07-15 at 2.35.47 PM

    वह अपने कमरे में हुए नुकसान को जानने के लिए पुलिस से मौके पर पहुंचने की गुहार लगा रहे हैं।

    WhatsApp Image 2026-07-15 at 2.35.48 PM

     आग में हुए नुकसान के बाद कमरों में रहने वाले लोग अपना सामान लेकर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं।

    WhatsApp Image 2026-07-15 at 1.46.41 PM

    पुलिस पर आरोप है कि मृतक स्नेहा के भाई को थप्पड़ मारा है। वह अपने कमरे से बहन का सामान निकालने की गुहार लगा रहा था, जिस पर पुलिस कर्मी आग बबूला हो गए और उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। मुख्य गेट पर खड़े अन्य लोगों ने पुलिस कर्मियों की इस हरकत का विरोध करते हुए हंगामा किया। 

    WhatsApp Image 2026-07-15 at 2.23.33 PM

    आग लगने की घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद दुकानदार अमन ने शोर मचाकर सभी को बाहर निकालने के लिए कहा, जिससे समय रहते कई लोग बाहर निकल सके। 

    आग लगने की सूचना पर आनन-फानन में फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर विभाग के अधिकारी और डीसीपी समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 

    यह भी पढ़ें- नोएडा सेक्टर-88 में एक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; कोई हताहत नहीं

    यह भी पढ़ें- अब बहुमंजिला इमारतों में आग के धुएं-जहरीले गैस से होगा बचाव, 4.80 करोड़ से खरीदे जाएंगे स्मोक एग्जॉस्टर और रेस्क्यू किट

    खबरें और भी