सावन और कांवड़ यात्रा से गुलजार हुए नोएडा के बाजार, महादेव टी-शर्ट और भगवा वस्त्रों की बढ़ी मांग
सावन और कांवड़ यात्रा के चलते नोएडा के बाजार शिवभक्ति के रंग में रंग गए हैं, जहाँ महादेव टी-शर्ट और भगवा परिधानों की भारी मांग है। दुकानदारों को बिक्र ...और पढ़ें

सेक्टर 27 अट्टा मार्केट में बिक रहे टी शर्ट और गमछे। जागरण
HighLights
नोएडा के बाजार शिवभक्ति के रंग में रंगे।
महादेव टी-शर्ट और भगवा परिधानों की भारी मांग।
कांवड़ यात्रा से व्यापार में 15-30% की वृद्धि।
जागरण, संवाददाता, नोएडा। सावन के पवित्र महीने और कांवड़ यात्रा की शुरुआत के साथ ही नोएडा के बाजार शिवभक्ति के रंग में रंग गए हैं।
शहर के सेक्टर-18, हरौला, भंगेल, बरौला और आसपास के बाजारों में महादेव प्रिंटेड टी-शर्ट, भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की मालाएं, डमरू, त्रिशूल, झंडे और कांवड़ सजाने का सामान खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है।
दुकानदारों का कहना है कि इस बार युवाओं में आधुनिक डिजाइन और आकर्षक प्रिंट वाली महादेव टी-शर्ट की सबसे अधिक मांग है।
सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़
बाजार में 150 रुपये से 700 रुपये तक की टी-शर्ट, 50 से 150 रुपये तक के भगवा गमछे, 100 से 1000 रुपये तक की कांवड़ सजावट सामग्री और विभिन्न कीमतों में रुद्राक्ष माला, कलाई बैंड व शिव स्टिकर उपलब्ध हैं।
कई दुकानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले सप्ताह की तुलना में बिक्री में 15 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है और जैसे-जैसे कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंचेगी, कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है।
एक जैसे कपड़े खरीदने में दिलचस्पी
कांवड़िए भी अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए एक जैसी टी-शर्ट, भगवा साफा और समूह के नाम वाले वस्त्र खरीद रहे हैं। कई युवा शिवभक्ति से जुड़े संदेश और महाकाल की तस्वीर वाली टी-शर्ट को पहली पसंद बना रहे हैं।
इसके अलावा एलईडी लाइट, रंग-बिरंगी झालर और सजावटी सामग्री से कांवड़ को आकर्षक बनाने का चलन भी बढ़ा है। व्यापारियों का मानना है कि हर वर्ष कांवड़ यात्रा उनके कारोबार में नई ऊर्जा लेकर आती है।
यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के लिए बदला ट्रैफिक सिस्टम: शुक्रवार से सोमवार तक भारी वाहन बैन, जानें दिल्ली-बरेली और आगरा का नया रास्ता
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत काॅरिडोर पर हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन, NCRTC बढ़ाएगा 52 अतिरिक्त फेरे