YEIDA Plot Scheme: नवरात्र में आएंगी दो नई प्लॉट योजनाएं, इस बार पुराने आवंटी नहीं कर सकेंगे आवेदन
यमुना प्राधिकरण नवरात्र के दौरान दो नई आवासीय भूखंड योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें एक श्रमिक वर्ग और दूसरी सामान्य लोगों के लिए होगी। इन ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
यमुना प्राधिकरण नवरात्र में दो आवासीय भूखंड योजनाएं लाएगा।
एक योजना श्रमिक वर्ग हेतु, दूसरी सामान्य लोगों के लिए होगी।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा के पूर्व आवंटी आवेदन नहीं कर सकेंगे।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण एक बार फिर आवासीय भूखंड योजना निकालने की तैयारी कर रहा है, यह योजना नवरात्र के दौरान आने की संभावना है। एक साथ दो आवासीय भूखंड योजना लांच होंगी।
एक योजना श्रमिक वर्ग व दूसरी सामान्य लोगों के लिए होगी। श्रमिक वर्ग के लिए प्रस्तावित योजना में 40 वर्गमीटर के भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
प्राधिकरण इस योजना में नया नियम लागू करने की तैयारी में है, इसके तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा या यीडा की पूर्व में निकाली गई योजना में जिन लोगों को आवंटन हो चुका है, उन्हें योजना में आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा।
एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले
यमुना प्राधिकरण ने चालू वित्त वर्ष में 973 आवासीय भूखंड का आवंटन किया था, इसमें प्राधिकरण को एक लाख से अधिक आवेदन मिले थे, लेकिन श्रमिक वर्ग के लिए 40 वर्गमीटर भूखंड योजना का आर्थिक रूप से कमजोर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
प्राधिकरण ने अब इसके लिए जमीन की तलाश कर ली है। यह योजना सेक्टर 5ए में निकाली जाएगी। अभी भूखंडों की संख्या को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हालांकि बोर्ड से प्राधिकरण चार हजार भूखंड के लिए पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है।
इस योजना में आवेदन के लिए आय की सीमा तय की जा सकती है। इसके अलावा बड़े भूखंडों की योजना भी निकाली जाएगी। इसमें न्यूनतम 162 वर्गमीटर से लेकर अधिकतम 300 वर्गमीटर के भूखंड शामिल होने की संभावना है।
प्राधिकरण पहली बार भूखंड योजना के लिए नई शर्त तय करने जा रहा है। इसके तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण की पूर्व की योजना के आवंटी प्रस्तावित योजना में आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसके लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा से डाटा लिया जाएगा।
खबरें और भी
डाटा से किया जाएगा मिलान
योजना में आवेदन करने वालों का मिलान उस डाटा से किया जाएगा। यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि योजना के अंतिम रूप देकर रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नवरात्र में भूखंड योजना संभावित हैं।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा के जिन आवंटियों को पूर्व में निकाली गई योजना में आवंटन हो चुका है, उन्हें इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में उद्यमी को 13 साल बाद मिला औद्योगिक भूखंड का कब्जा, 2026 से प्रभावी होगा शुल्क
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा मौका: बदायूं IMLC में भूखंड आवंटन शुरू, ₹5200 की दर से बिक रहे प्लॉट; बढ़ेगी GDP