12 लाख के कर्ज से बचने के लिए कौशांबी के व्यापारी ने आत्महत्या की रची थी झूठी कहानी, पत्नी समेत प्रतापगढ़ में गिरफ्तार
कौशांबी के एक व्यापारी ने 12 लाख रुपये के होम लोन से बचने के लिए अपनी आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने उसे और उसकी पत्नी को प्रतापगढ़ से गिरफ ...और पढ़ें

कौशांबी के व्यापारी नदीम को प्रतापगढ़ पुलिस ने फर्जी आत्महतया मामले में गिरफ्तार किया।
HighLights
व्यापारी ने बैंक से 12 लाख रुपये का होम लोन लिया था, वापस नहीं करना चाहता था
पत्नी ने दुर्गा भाभी गंगा पुल पर व्यापारी की स्कूटी, मोबाइल मिलने की सूचना दी थी
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। घर से खुद जाकर अपनी आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ कर्ज से बचने का प्रयास करने वाला कौशांबी का व्यापारी पुलिस के हफ्ते चढ़ गया। उसकी पत्नी को भी पुलिस ने साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कोखराज इलाके का रहने वाला था नदीम
कौशांबी जनपद के कोखराज थाना के चाकवान चौराहा निवासी 37 वर्षीय नदीम के बारे में उसकी पत्नी नाजिया ने पुलिस को बताया था कि नदीम 20 जुलाई को स्कूटी लेकर घर से बिना बताए चले गए। अगले दिन उसकी स्कूटी और मोबाइल मानिकपुर थाना के दुर्गा भाभी गंगा पुल पर मिले। आत्महत्या का मामला समझकर एसडीआरएफ तक से पुलिस ने गंगा में उसकी तलाश कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला।
फरीदाबाद में व्यापारी मिला
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी संसाधनों से पता लगाने पर उक्त व्यापारी फरीदाबाद में मिला। उसने पत्नी के संग मिलकर बैंक का 12 लाख का होम लोन चुकाने से बचने के लिए आत्महत्या का नाटक रचा था। दोनों पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।