Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में अधेड़ की बैट-डंडे से पीटकर हत्या, घर बनवा रहे थे; रुपये के लेनदेन को लेकर राजमिस्त्री से हुआ था विवाद

    By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 05 Jul 2026 01:14 PM (IST)

    प्रतापगढ़ के वघुमार गांव में घर बनवा रहे 54 वर्षीय राम मिलन गुप्ता की राजमिस्त्री और उसके साथियों ने बैट-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात रुपये के ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ में अंतू थाना क्षेत्र के वघुमार गांव में राजमिस्त्री व अन्य ने मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

    प्रतापगढ़ में अंतू थाना क्षेत्र के वघुमार गांव में राजमिस्त्री व अन्य ने मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।  

    HighLights

    1. अंतू थाना क्षेत्र के वघुमार गांव में हुई वारदात

    2. एक माह पूर्व दिल्ली से आया था राममिलन

    3. पुलिस की 4 टीमें आरोपितों की कर रहीं तलाश

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। घर बनवा रहे अधेड़ राजमिस्त्री से रुपये के लेनदेन के वािवाद हो गया। इसके बाद शनिवार रात राजमिस्त्री और उसके साथियों ने क्रिकेट के बैट और डंडे से जमकर पिटाई की गई। इससे उनकी मौत हो गई। फरार हत्यारोपितों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। 

    अंतू थाना के वघुमार गांव के रहने वाले 54 वर्षीय राम मिलन गुप्ता दिल्ली में दुकान करते थे। घर बनवाने के लिए एक महीने पहले गांव आए थे। गांव का ही एक मिस्त्री इसका ठेका लिया था। बताया जाता है कि रुपये के लेनदेन में शनिवार को दिन में दोनों में विवाद और गाली गलौज हुई थी। इस पर राममिलन ने उक्त मिस्त्री को कम से हटा दिया था।

    इसी रंजिश को लेकर रात करीब 8:30 बजे उक्त मिस्त्री अपने कुछ साथी लेबरों के साथ घर पर आज धमका और हमला कर दिया। सर परिवार करने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिवार के लोगों को जानकारी होने पर राजा प्रताप बहादुर अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर का कहना है कि विवाद में पीटकर राम मिलन गुप्ता को मौत के घाट उतारा गया है। आरोपितों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के एक लाख लोगों के लिए खुशखबरी : जार्जटाउन, टैगाेर टाउन सहित 10 वार्डों में जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी

    यह भी पढ़ें- Indian Railways : रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, LSLRD कोच में अब उपलब्ध होंगी रोजाना 6,000 अतिरिक्त सीटें