Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में सई नदी का जलस्तर बढ़ा, बेल्हा देवी धाम की आठ सीढ़ियां पानी में डूबीं, नौका विहार पर रोक

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:34 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से बेल्हा देवी धाम की आठ सीढ़ियां पानी में डूब गईं, जिससे नौका विहार पर रोक लगा दी गई है। तटवर्ती इलाकों में दहशत ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से बेल्हा देवी धाम की पानी में डूबी सीढ़ियां। जागरण

    प्रतापगढ़ में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से बेल्हा देवी धाम की पानी में डूबी सीढ़ियां। जागरण

    HighLights

    1. नदी में आए तेज बहाव की विकरालता को देख तटवर्तीय लोगों में दहशत

    2. जिला प्रशासन द्वारा इंतजाम न किए जाने से लोगों में है नाराजगी, आक्रोश

    संसू, जागरण, प्रतापगढ़। आसपास जिले में हो रही बरसात से सई नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बेल्हा देवी धाम की आठ सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। इससे नौका विहार पर रोक लगा दी गई है। नदी में आए तेज बहाव की विकरालता देख तटवर्तीय लोग दहशत में हैं। उन्हें डर सता रहा है कि रात में कहीं जलस्तर बढ़ न जाए, इसे लेकर लोग तनाव में हैं। वहीं, अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

    धाम से सटकर लोगों ने बनवाए हैं घर 

    नगर पालिका परिषद बेल्हा के सदर बाजार वार्ड में बेल्हा देवी धाम है। मंदिर के आसपास काफी जमीन की प्लाटिंग हुई है। नदी की जमीन से सटकर लोगों ने घर बना लिए हैं। बरसात के दिनों में तो वहां का हाल-बेहाल रहता है। सई का जलस्तर अचानक काफी बढ़ा है। सोमवार को बेल्हा देवी धाम की आठ सीढ़ियां पानी में डूब गई।

    इन मुहल्लों के बाशिंदों में हड़कंप

    नदी के आसपास बेल्हा घाट, किशुनदासपुर आदि मुहल्लों में बने घरों के लोग अब सतर्क हो गए हैं। पिछले तीन से चार सालों में बरसात के दौरान सई नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों घरों में पानी घुस जाता था। यहां रहने वाले परिवार के लोगों को पलायन करना पड़ता था। ऐसा फिर न हो जाए, इसे लेकर दहशत है। एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने बताया कि सई नदी के जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिली है। नजर रखने के लिए लेखपाल की ड्यूटी लगाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- AI की बुद्धिमत्ता ने गरीबों के सपनों पर फेरा पानी, पीएम आवास योजना में चयनित कई पात्रों के नाम सूची से गायब

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather Forecast : छह दिनों तक संगम नगरी में होगी झमाझम बारिश, सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय

    खबरें और भी