Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्ष को राम मंदिर मामले में सवाल करने का हक नहीं : UP के कबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रतापगढ़ पर किया प्रहार

    By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 06:36 PM (IST)

    कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रतापगढ़ में कहा कि राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष का सवाल उठाना हिंदुओं की आस्था कमजोर करने की साजिश है। 'एक पौधा मां के न ...और पढ़ें

    यूपी के कबिनेट मंत्री मनोज पांडेय।

    यूपी के कबिनेट मंत्री मनोज पांडेय।

    HighLights

    1. बोले- राम मंदिर में हुए प्रकरण को लेकर हिंदुओं की आस्था कमजोर करने की साजिश हो रही

    2. कैबिनेट मंत्री 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के प्रभारी के रूप में रविवार को जनपद में रहे

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि राम मंदिर में हुए प्रकरण को लेकर हिंदुओं की आस्था कमजोर करने की साजिश हो रही है। कुछ नकली सनातनी और मारीच चढ़ावे का हिसाब मांग रहे हैं। यह वही लोग हैं, जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी, सरयू के पानी को खून से लाल कर दिया था। प्रभु राम को काल्पनिक कहा था। इनकी बातों का जवाब देना भी हम जरूरी नहीं समझते।

    पौधारोपण अभियान में कैबिनेट मंत्री हुए शामिल

    प्रतापगढ़ में एक पौधा मां के नाम अभियान के प्रभारी के रूप में रविवार को आए मंत्री ने तौंकलपुर रानीगंज में बरगद के पौधा लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रकरण पर सख्त हैं। एसआइटी जांच कर रही है। कई आरोपित जेल भेज चुके हैं। ऐसे में विपक्ष को राग अलापने की जरूरत क्या है।

    मंत्री ने अधिकारियों संग बैठक की 

    खाद्य रसद मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने पौधे लगाने का अभियान चलाकर इस धरती को प्रदूषण के महासंकट से उबारने का काम किया है। पौधारोपण करने के बाद मंत्री ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की।

    यह भी पढ़ें- मानसून में बस चालक-कंडक्टर ये 10 नियम अनिवार्य रूप से पालन करेंगे, यात्री सुरक्षा को UP रोडवेज ने उठाए कदम

    यह भी पढ़ें- प्लाटिंग करने वाले होंगे चिह्नित, बैंक खातों का सत्यापन, जमीन खरीद-फरोख्त करने वालों की जांच ED करेगी, दर्ज होगा केस

    खबरें और भी