Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून में बस चालक-कंडक्टर ये 10 नियम अनिवार्य रूप से पालन करेंगे, यात्री सुरक्षा को UP रोडवेज ने उठाए कदम

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 04:43 PM (IST)

    यूपी रोडवेज ने मानसून में यात्रियों की सुरक्षा और सड़क हादसों को रोकने के लिए 'सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी हमारी' मुहिम के तहत बस चालकों और परिचालकों के ...और पढ़ें

    यूपी रोडवेज ने बारिश के दिनों में बस चालक व परिचालकाें के लिए 10 नियम लागू किए हैं।

    यूपी रोडवेज ने बारिश के दिनों में बस चालक व परिचालकाें के लिए 10 नियम लागू किए हैं।

    HighLights

    1. रोडवेज ने 'सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी हमारी' मुहिम के तहत 10 नियम लागू किए

    2. इन नियमों के पालन से बारिश के मौसम में हादसों पर लगाम लगाने की है तैयारी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बारिश के साथ ही सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यूपी परिवहन निगम (रोडवेज) चैतन्य है। मानसून के दौरान 'सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी हमारी' मुहिम के तहत बस चालकों और परिचालकों के लिए 10 कड़े नियम अनिवार्य कर दिए हैं।

    ओवरस्पीडिंग से बचने का निर्देश

    नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, चालकों को बस की गति नियंत्रित रखने और ओवरस्पीडिंग से बचने का निर्देश दिया गया है। जलभराव व गड्ढों वाले रास्तों पर बस नहीं ले जाने और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखने के भी निर्देश हैं। इसके अलावा, फाग लाइट व हेडलाइट का सही प्रयोग करने (हाई बीम से बचने), वाइपर की जांच करने, टायर का एयर प्रेशर व ट्रेड सही रखने तथा यात्रा से पूर्व ब्रेक व इंडिकेटर की नियमित जांच करने को कहा गया है।

    चालक मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे

    यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि चालकों को अचानक ब्रेक लगाने से बचने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करते हुए पूरी एकाग्रता बरतने की हिदायत दी गई है। कंडक्टरों को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें सीट पर बैठे रहने और बस में अनावश्यक आवाजाही रोकने की अपेक्षा की गई है। इन नियमों के पालन से बारिश के दौरान हादसों पर लगाम लग सकेगी।

    यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना और टोंस व बेलन नदियों का बढ़ने लगा जलस्तर, प्रयागराज में अभी और बढ़ सकता है नदियों का पानी

    यह भी पढ़ें- प्लाटिंग करने वाले होंगे चिह्नित, बैंक खातों का सत्यापन, जमीन खरीद-फरोख्त करने वालों की जांच ED करेगी, दर्ज होगा केस

    खबरें और भी