सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में भाकियू युवा अध्यक्ष समेत चार नामजद, 100 अज्ञात पर मुकदमा
प्रयागराज में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में भाकियू युवा अध्यक्ष अनुज सिंह समेत चार नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह का ...और पढ़ें

प्रयागराज में बारातघर/लान की सीलिंग कार्रवाई रोकने पर भाकियू नेता समेत अन्य पर केस दर्ज हुआ।
HighLights
पीडीए सुपरवाइजर की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
प्रयागराज में सरकारी टीम से धक्का-मुक्की, सीलिंग रुकवाने का आरोप
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के युवा अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। सरकारी काम में बाधा डालने का इन पर आरोप है। इसी मामले में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
पीडीए सुपरवाइजर विशाल कुमार भारतीया की तहरीर पर धूमनगंज थाने में भाकियू युवा अध्यक्ष अनुज सिंह समेत अन्य उक्त आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन लोगों पर शहर के झलवा स्थित अमृत वाटिका बारातघर/लान की सीलिंग कार्रवाई के दौरान सरकारी टीम से धक्का-मुक्की कर सीलिंग रुकवाने का आरोप है।
इन सभी आराेपितों पर जातिसूचक टिप्पणी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।