Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाल उत्सव में विद्यार्थी कहेंगे 'मेरे बदलाव की कहानी', प्रदेश के सभी जिलों में चार फरवरी को होगा आयोजन

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 31 Jan 2026 04:26 PM (IST)

    प्रयागराज में मॉडल मीना मंच के तहत बाल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक से पांच विद्यालयों का चयन किया गया है, जहाँ विद्यार्थी मेरे बदलाव ...और पढ़ें

    प्रयागराज में माडल मीना मंच के तहत बालोत्सव का आयोजन चार फरवरी को किया जाएगा। स्कूली बच्चों की प्रतीकात्मक फोटो।

    प्रयागराज में माडल मीना मंच के तहत बालोत्सव का आयोजन चार फरवरी को किया जाएगा। स्कूली बच्चों की प्रतीकात्मक फोटो।

    HighLights

    1. मंडल स्तर के आयोजन प्रदेशभर में 16 फरवरी को होंगे

    2. जिला स्तरीय आयोजन 4 फरवरी को, मंडल स्तर पर 16 फरवरी।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्कूलों में बाल उत्सव की तैयारियां शुरू हैं। माडल मीना मंच के तहत बालोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक से पांच विद्यालयों का चयन ब्लाक नोडल करेंगे। चयनित विद्यालय से विद्यार्थियों की चार रचनाएं (दो मेरी बदलाव की कहानी के वीडियो, दो कामिक्स बुक्स) जमा की जाएगी। ब्लाक नोडल में समीक्षा के बाद हर विद्यालय से दो विद्यार्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। प्रति विद्यालय मेरी बदलाव की कहानी और कामिक बुक चुनी जाएगी।

    हर ब्लाक से 10 एंट्री का चयन होगा

    नेशनल मेंटर शत्रुंजय शर्मा के अनुसार हर ब्लाक से 10 एंट्री का चयन होगा जो जिला स्तर पर जाएंगे। यह आयोजन जिले पर चार फरवरी को होगा। प्रत्येक जिले के छह मास्टर ट्रेनर 10 एंट्री (पांच मेरी बदलाव की कहानी के वीडियो और पांच कामिक्स बुक्स) का चुनाव करेंगे।

    हर जिले से 60 एंट्री प्राप्त होगी

    हर जिले से 60 एंट्री प्राप्त होगी। मास्टर ट्रेनर चयनित प्रतिभागियों की अंतिम सूची जिला नोडल को भेजेंगे। जिला नोडल विजेता एंट्री का संग्रह किया जाएगा। इस एंट्री से संबंधित विद्यार्थी जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। ब्लाक स्तरीय कामिक बुक के विजेता कार्यक्रम के दौरान दिए गए विषयों, लैंगिक रूढ़िवादिता, मीडिया के आदर्श रूप, बाडी टाक, हानिकारक बाडी टाक या प्रगति के पंख से कोई विषय चुनकर पोस्टर तैयार करेंगे। मंडल स्तर के आयोजन प्रदेशभर में 16 फरवरी को होंगे।

    तीन विकास खंड में नहीं बने नोडल

    प्रयागराज के तीन विकास खंड में अभी नोडल नहीं बनाए गए हैं। मेजा, मांडा और नगर क्षेत्र में नोडल नहीं बने हैं। यह आयोजन माडल मीना मंच के मानक के अनुसार किया जाना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शहर के बाहर रहते हैं तो परिवार के लोग भी भर सकते हैं नए वोटर का फार्म, निर्वाचन आयोग ने युवाओं को दी छूट

    यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2026 : रविपुष्य योग में लगेगी संगम में पुण्य की डुबकी, सुख-समृद्धि को क्या करें दान...बता रहे ज्योतिर्विद