Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में तहसीलों की दीवार पर दर्ज हुआ कंप्यूटराइज्ड खतौनी का रेट, आमजन को राहत; अब अधिक वसूली नहीं कर सकेंगे कर्मचारी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 08 May 2026 04:17 PM (IST)

    प्रयागराज की सभी तहसीलों में कंप्यूटराइज्ड खतौनी के निर्धारित शुल्क (15 रुपये) को दीवारों पर लिखवाया गया है। यह कदम कर्मचारियों द्वारा आम जनता से की ज ...और पढ़ें

    प्रयागराज के सोरांव तहसील की दीवार पर चस्पा कंंप्यूटराइज्ड खतौनी की दर। जागरण

    प्रयागराज के सोरांव तहसील की दीवार पर चस्पा कंंप्यूटराइज्ड खतौनी की दर। जागरण

    HighLights

    1. खतौनी का 15 रुपये निर्धारित है शुल्क

    2. कर्मचारी कर रहे थे 20-20 रुपये की वसूली

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद की सभी तहसीलों की दीवारों पर कंप्यूटराइज्ड खतौनी की दरें लिखवा दी गईं हैं। ऐसा इसलिए जिला प्रशासन ने किया ताकि काश्तकारों को इसकी जानकारी रहे। साथ ही तहसीलों के कर्मचारी आम जन से मनमानी वसूली नहीं कर सकें। अभी तक कर्मचारियों द्वारा लोगों से अतिरिक्त वसूली करने की शिकायतें मिल रही थीं।

    कंप्यूटराइज्ड खतौनी निकाली जाती है 

    जिले की तहसीलों में कंप्यूटराइज्ड खतौनी निकाली जाती है। प्रति खतौनी 15 रुपये शुल्क निर्धारित है। खतौनी में पेज पांच से अधिक होने पर प्रति पेज एक रुपये शुल्क अतिरिक्त लेने का आदेश है। जबकि कर्मचारी ज्यादातर काश्तकारों से 20 रुपये प्रति खतौनी शुल्क वसूल रहे थे। सदर, सोरांव, बारा, हंडिया सहित लगभग सभी तहसीलों में यही हाल था।

    दैनिक जागरण ने वसूली की खबर प्रकाशित की थी 

    हर साल लगभग 90 लाख खतौनियां निकाली जाती हैं। ऐसे में खतौनी के नाम पर होने वाली यह वसूली कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। अफसर इस अवैध वसूली से अनजान बने थे। दैनिक जागरण ने एक मई के अंक में ‘खतौनी निकालने में 15 की जगह 20 रुपये की वसूली, अधिकारी अनभिज्ञ’ शीर्षक की खबर प्रकाशित की।

    क्या कहते हैं मुख्य राजस्व अधिकारी?

    समाचार को संज्ञान में लेने के बाद अधिकारी हरकत में आए। तहसीलों में खतौनी की दरें लिखवाई गईं। सीआरओ प्रभारी व मुख्य राजस्व अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी तहसीलों में कंप्यूटराइज्ड खतौनी के लिए निर्धारित शुल्क ही वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 'डिजिटल प्रहरी' तैयार करेगा MNNIT प्रयागराज, छात्रों को विशेष इंटर्नशिप के अवसर देगा

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के HRI परिसर में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में दिखी चहलकदमी, गंगापार के झूंसी के आसपास इलाकों के लोगों की उड़ी नींद