Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल अपने दादा की कब्र पर जाएं और संगम स्नान करें', उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रयागराज में नेता प्रतिपक्ष को घेरा

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:52 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले उन पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल को अपने दादा की कब्र पर जाने, स ...और पढ़ें

    प्रयागराज के सर्किट हाउस में लोगो की समस्याओं को सुनते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

    प्रयागराज के सर्किट हाउस में लोगो की समस्याओं को सुनते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

    HighLights

    1. शृंगवेरपुर धाम और मनकामेश्वर मंदिर जाने का भी दिया सुझाव

    2. केशव बोले, नेहरू यहीं से चुनाव जीते लेकिन विकास नहीं कराया

    3. राहुल छात्रों से संवाद करने आज दोपहर बाद आ रहे संगम नगरी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने आज शनिवार दोपहर बाद प्रयागराज आएंगे। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें घेरते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। केशव ने कहा, वह प्रयागराज आ रहे हैं और झारखंड, पंजाब नहीं जाते तो सीधा अर्थ है कि उनका दोहरा मानदंड है।

    'छात्रों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है'

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार का हिस्सा है, वहां पेपर लीक हो अथवा छात्र परेशान हों, राहुल उसे समस्या नहीं मानते। उनका उद्देश्य एक सूत्रीय है, जहां भाजपा की सरकार है, वहां निशाना बनाओ लेकिन छात्रों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

    'यदि जनेऊधारी हैं तो संगम स्नान करके आ जाएं'  

    सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राहुल गांधी प्रयागराज आ रहे हैं तो अपने दादा की कब्र पर भी चले जाएं। यदि जनेऊधारी हैं तो संगम स्नान करके आ जाएं। राहुल के परनाना जवाहरलाल नेहरू यहीं से चुनाव जीते, प्रधानमंत्री बने लेकिन विकास नहीं किए। भाजपा सत्ता में आई तो विकास का पहिया घूमने लगा, फलस्वरूप शृंगवेरपुर धाम की आभा निखरी, वहां राहुल गांधी चले जाएं। आस्था के केंद्र श्रीमनकामेश्वर महादेव धाम भी चले जाएं लेकिन ये वहां नहीं जाएंगे।

    'राहुल और अखिलेश की जोड़ी कई बार मात खा चुकी है' 

    केशव मौर्य बोले कि राहुल गांधी एक सूत्री एजेंडा लेकर आते हैं, कैसे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को बदनाम किया जाए। राहुल और अखिलेश की जोड़ी कई बार मात खा चुकी है। वर्ष 2027 में फिर पराजय के द्वार पर हैं, इसलिए नाटक कर रहे हैं। ये छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों के हितैषी नहीं हैं। यह केवल वोट बैंक तलाश रहे हैं।

    खबरें और भी

    'सपा गुंडागर्दी छोड़ नहीं सकती'

    सपा के पीडीए में पी को पंडित से जोड़ने पर केशव ने कहा, यह उनका फर्जी चरित्र है। अखिलेश यदि सच में इनके हितैषी थे तो जब ये सत्ता में थे तब कहां चला गया था पिछड़ा, दलित, ब्राह्मण प्रेम। उस समय तो ये गुंडों और माफिया का संरक्षण कर रहे थे। माफिया को टिकट देकर चुनाव लड़ा रहे थे। मकानों पर कब्जा कराया जा रहा था। इनका इतिहास बता रहा है कि सपा गुंडागर्दी छोड़ नहीं सकती। ये बांटो और राजकरों पर चल रहे हैं। कांवर यात्रा में पुष्प वर्षा कराने पर सपा के सवाल उठाने पर केशव ने कहा, हमारी सरकार कांवर यात्रियों के साथ कुंभ यात्रियों का सम्मान करती है। सभी आस्था वालों का सम्मान करती है। सर्किट हाउस में केशव मौर्य ने जन समस्याएं भी सुनीं।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन से कुछ घंटे पूर्व पूर्व होर्डिंग-पोस्टर वार, नीट से झारखंड तक उठाए सवाल; किसने की हरकत?

    यह भी पढ़ें- संगम नगरी में चढ़ा सियासी पारा :राहुल गांधी कल आएंगे, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य आज पहुंचे; विपक्ष को घेरा