Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन से कुछ घंटे पूर्व पूर्व होर्डिंग-पोस्टर वार, नीट से झारखंड तक उठाए सवाल; किसने की हरकत?

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:17 PM (IST)

    राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले शहर में पोस्टर वार छिड़ गया है, जिसमें नीट, छात्र आंदोलन और झारखंड से जुड़े मुद्दों पर उनसे सवाल पूछे गए हैं। इन ...और पढ़ें

    प्रयागराज में पोस्टर के माध्यम से राहुल गांधी को टारगेट किया गया है।

    प्रयागराज में पोस्टर के माध्यम से राहुल गांधी को टारगेट किया गया है।

    HighLights

    1. शहर के कई स्थानों पर राहुल के खिलाफ पोस्टर और होर्डिंग लगी दिखी

    2. नीट, छात्रों के आंदोलन व झारखंड से जुड़े मुद्दों को लेकर सीधे सवाल व तंज

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले शहर की सियासत अचानक पोस्टर वार में बदल गई है। राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले अलग-अलग स्थानों पर उनके खिलाफ पोस्टर और होर्डिंग दिखाई दी। पोस्टरों में नीट, छात्रों के आंदोलन और झारखंड से जुड़े मुद्दों को लेकर राहुल गांधी पर सीधे सवाल और तीखे तंज किए गए हैं।

    'कब आओगे मेरे राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है'

    शहर के लोक सेवा आयोग, हिंदू हास्टल सहित कई अलग-अलग क्षेत्रों में लगे इन पोस्टर और होर्डिंगों ने कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले ही राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। एक पोस्टर में लिखा गया है कि 'जो भाग कर प्रयागराज आए, वह झारखंड जाने से क्यों घबराए'? वहीं दूसरे पोस्टर में सवाल उठाया गया है कि 'जब झारखंड के छात्र मांग रहे न्याय, राहुल प्रयागराज ड्रामा करने क्यों आए'? एक अन्य पोस्टर पर लिखा है 'कब आओगे मेरे राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है'।

    Poster War before Rahul Gandhi Prayagraj Visit

    'प्रयागराज वावो, झारखंड छी'

    होर्डिंग-पोस्टर में नीट परीक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। एक पोस्टर में लिखा है कि 'नीट पर हाइपोक्रेसी की भी सीमा होती है, प्रयागराज वावो, झारखंड छी'। पोस्टरों के जरिए राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम और उनके द्वारा छात्रों के मुद्दे उठाए जाने पर सवाल खड़े करने की कोशिश की गई है।

    hoardings against Rahul Gandhi at Prayagraj city

    किसी संगठन, राजनीतिक दल या व्यक्ति का नाम नहीं

    इन पोस्टरों की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इनमें किसी संगठन, राजनीतिक दल या व्यक्ति का नाम नहीं दिया गया है। लिहाजा अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्टर किसने लगवाए हैं। हालांकि, राहुल गांधी की तस्वीर और सीधे राजनीतिक कटाक्ष के कारण इनके सामने आते ही शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राहुल गांधी आज शनिवार शाम को प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में नीट, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन से एक दिन पूर्व भाजपा ने व्यूह रचना की, फिरोज गांधी की कब्र पर फूल चढ़ाकर दागे सवाल

    यह भी पढ़ें- 'एक तरफ देश बनाने वाली कांग्रेस तो दूसरी तरफ उसे बेचने वाली भाजपा', कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रयागराज में कही दो टूक बात

    hoardings against Rahul Gandhi at Prayagraj city