Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'छात्र आंदोलन से सत्ता पाने का रचा जा रहा कुचक्र', डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में विपक्ष पर किया हमला

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:50 PM (IST)

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में सपा को गुंडों की पार्टी बताते हुए विपक्ष पर छात्रों को आगे कर सत्ता पाने का कुचक्र रचने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

    प्रयागराज में मेजा के सिरखिड़ी स्थित एमबी पैलेस एंड रिजार्ट में कार्यकताओं को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

    प्रयागराज में मेजा के सिरखिड़ी स्थित एमबी पैलेस एंड रिजार्ट में कार्यकताओं को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

    HighLights

    1. प्रयागराज में केशव बोले- फर्जी पीडीए की बात करने वाली सपा गुंडों की पार्टी

    2. कहा- प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है, 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

    संसू, जागरण, मेजा (प्रयागराज)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को यमुनापार में मेजा के सिरखिड़ी स्थित एमबी पैलेस एंड रिजार्ट में कार्यकताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फर्जी पीडीए की बात करने वाली समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। वह सत्ता में आने के लिए बेताब है, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है और 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय है।

    भाजपा कार्यकर्ता सतर्क रहें

    डिप्टी सीएम बोले कि विपक्षी दल बौखलाहट में छात्रों को आगे कर आंदोलन के जरिए सत्ता हासिल करने का कुचक्र रच रहे हैं, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क रहकर अभी से चुनावी तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने मेजा व कोरांव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए।

    उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया

    भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री का गदा भेंटकर स्वागत किया। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। केशव ने यमुनापार को अपनी कर्मभूमि बताया। कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी और युवाओं, महिलाओं व किसानों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार होता था, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है और सबका साथ, सबका विकास के साथ नई मिसाल कायम की है।

    पेंशन लाभार्थियों को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र दिया

    केशव बोले कि आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के लोगों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पहले आठ घंटे बिजली मिलती थी, अब 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। समूह की महिलाओं को लखपति बनाने का काम सरकार कर रही है। भाजपा महिलाओं को आरक्षण देकर रहेगी। उन्होंने पीएम/सीएम और वृद्धा पेंशन लाभार्थियों को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों को अन्नप्रासन और गर्भवती महिला की गोदभराई की। 

    खबरें और भी

    कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

    करीब 40 मिनट के संबोधन में डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस मुंगेरी लाल के सपने देख रही है। 2027 से 2047 तक न तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन पाएंगे और न ही अखिलेश यादव मुख्यमंत्री। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जीत की हैट्रिक लगवाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें।

    महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

    उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन प्रदीप पांडेय ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, कोरांव विधायक राजमणि कोल, करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद सहित भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Flood Alert : गंगा में आ रहा 'जलजला', कानपुर बैराज से छोड़ा गया 1 लाख क्यूसेक पानी आज पहुंचेगा, बढ़ाएगा परेशानी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में संपत्ति की खरीद-फरोख्त के रिकार्ड की जांच होगी, बीते वर्षों में बैनामों में मिलीं खामियों के बाद सख्ती