Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj : ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में PG में प्रवेश शुरू, महाविद्यालय की वेबसाइट पर अभ्यर्थी विभागवार कटऑफ देखें

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो गए हैं, अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर विषयवार कटऑफ देख सकते हैं। इसके ...और पढ़ें

    ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज।

    ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज।

    HighLights

    1. ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में सभी प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से ही होंगे

    2. इलाहाबाद विश्वविद्यालय का MA मास कम्युनिकेशन का नया कटऑफ जारी 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो चुका है। प्राचार्य की सूचना के अनुसार महाविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश 26 जुलाई से शुरू हुआ है। सभी प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से होंगे। महाविद्यालय की वेबसाइट www.isdc.ac.in पर जाकर विभागवार कट आफ देख सकते हैं।

    विषयवार कटऑफ

    अर्थशास्त्र विषय में 60 अंक सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सभी एससी व एसटी वर्ग के लोग प्रवेश ले सकते हैं। अंग्रेजी के लिए भी 60 अंक की सीमा तय की गई है। हिंदी में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 90 अंक का कटआफ जारी है। एससी व एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के पात्र होंगे।

    अभ्यर्थी इन बातों का रखें ख्याल 

    एमकाम में कटआफ 90 अंक सामान्य वर्ग के लिए है। मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास के लिए 40 अंक की सीमा निर्धारित है। राजनीतिशास्त्र के लिए 135, समाजशास्त्र के लिए 75 अंक काटआफ है। प्रवेश के समय अभ्यर्थी को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक परीक्षाओं के अंकपत्रों तथा प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति देनी होगी। स्थानांतरण प्रमाण पत्र व प्रवजन प्रमाणपत्र माइग्रेशन की स्वप्रमाणित छायाप्रति, चरित्र प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति जाति प्रमाणपत्र भी देना होगा।

    IERT में पहले दिन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सीटें भरीं

    इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलाजी यानी आईईआरटी में प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आए। अलग अलग पाठ्यक्रमों में कुल 134 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। संस्थान में काउंसिलिंग और प्रवेश का क्रम चार अगस्त तक चलेगा। पहले दिन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कई वर्गों की सीटें भर गईं। संस्थान के यूएस वर्मा के अनुसार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सामान्य वर्ग की सीटों पर प्रवेश पूरा हाे चुका है। सामान्य बालिका वर्ग में भी सीटें भर गई हैं। ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और ओबीसी बालिका वर्ग की सीटों पर भी प्रवेश पूरा हो चुका है। सिविल इंजीनियरिंग में सामान्य वर्ग की सभी सीटें भर गई हैं।

    खबरें और भी

    एमए मास कम्युनिकेशन का नया कटऑफ जारी

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। एमए मास कम्युनिकेशन में एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। हिंदी परास्नातक के नान सब्जेक्ट की दूसरी सूची में सामान्य वर्ग के लिए 156 अंक का कटऑफ निर्धारित किया गया है। ओबीसी वर्ग में 132, एससी में 100, एसटी में 70.3 और ईडब्ल्यूएस में 13 2 अंक का नया कटआफ जारी हुआ है। पंजीयन और शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। 26 से 27 जुलाई दोपहर दो बजे तक अभ्यर्थी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश शुरू

    एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कालेज में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कालेज की ओर से प्रवेश के लिए कटआफ जारी कर दिया गया है। छात्राएं निर्धारित कटआफ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में यमुना तट पर बनेगा आठ मंजिला आलीशान होटल, पर्यटकों को कम कीमत पर ठहरने-भोजन की व्यवस्था रहेगी

    यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर की 2107 रिक्तियों में कुछ विषयों पर उठाए गए प्रश्न, उच्च शिक्षा निदेशालय से मांगी स्पष्टता