Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में लोहे की जंजीर व बेल्ट से लटकता मिला किसान का शव, परिवार के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:28 PM (IST)

    प्रयागराज के उतरांव क्षेत्र में एक किसान का शव पेड़ से लोहे की जंजीर और बेल्ट के सहारे लटका मिला। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जम ...और पढ़ें

    प्रयागराज के उतरांव क्षेत्र के सराय इस्माइल स्थित सदरेपुर मजरा में किसान का शव मिलने के बाद जुटे ग्रामीण।

    प्रयागराज के उतरांव क्षेत्र के सराय इस्माइल स्थित सदरेपुर मजरा में किसान का शव मिलने के बाद जुटे ग्रामीण।

    HighLights

    1. गंगापार के उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल स्थित सदरेपुर मजरा की घटना

    2. चंद्रभान रात में घर से करीब 200 मीटर दूर अपने पंपिंग सेट पर सोने के लिए गए थे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के उतरांव इलाके में एक किसान का शव लोहे की जंजीर व बेल्ट से पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोगों ने लाश को नीचे उतार लिया था। घरवालों ने जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही चार-पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसकी हत्या की गई थी या नहीं।

    देर रात स्वजन ने फंदे से लटकता देखा शव

    उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल स्थित सदरेपुर मजरा निवासी 40 वर्षीय चंद्रभान कुशवाहा खेती-किसानी करते थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित अपने पंपिंग सेट पर सोने के लिए निकले। देर रात लगभग दो बजे स्वजन भूसा भरने के लिए खेत की तरफ गए तो रास्ते में आम के पेड़ से चंद्रभान का फंदे से लटकता शव देखकर हतप्रभ रह गए।

    घरवाले विरोध करने लगे

    लाश लोहे की जंजीर और बेल्ट के सहारे लटक रही थी। स्वजन ने आनन-फानन लाश को नीचे उतारा और सहसों स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत बताया। घटना की सूचना मिलते ही उतरांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की जैसे ही प्रक्रिया शुरू की घरवाले विरोध करने लगे।

    जमीन के लिए चंद्रभान की हत्या का लगाया आरोप 

    आरोप लगाया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही चार-पांच लोगों ने चंद्रभान की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बात कही। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया और हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर वह शांत हुए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UPPSC LT Grade Exam : छह जिलों के 160 केंद्रों पर होगी एलटी ग्रेड कंप्यूटर विषय की परीक्षा, 70496 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें- UPPSC HEO Recruitment : दो दशक बाद निकली भर्ती के पाठ्यक्रम का पता नहीं, सवा लाख अभ्यर्थी परेशान