Prayagraj Ring Road Phase 2 : 41 गांवों के किसानों से खरीदी जाएगी जमीन, सितंबर से होगी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया
Prayagraj Ring Road Phase 2 दूसरे फेज में 41.662 किलोमीटर रिंग रोड बनाई जाएगी। 41 गांव के आसपास से रिंग रोड गुजरेगी। सितंबर माह में किसानों से भूमि अध ...और पढ़ें

Prayagraj Ring Road Phase 2 दूसरे फेज के लिए किसानों से भूमि अधिग्रहण सितंबर माह से किया जाएगा।
HighLights
41.662 किमी की रिंग रोड में 120 पुलिया का होगा निर्माण
दूसरे फेज में गंगा-यमुना पर दो सिक्स लेन पुल बनाया जाएगा
दूसरे फेज में गंगा-यमुना पर दो सिक्स-लेन पुल भी बनाए जाएंगे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Ring Road Phase 2 संगम नगरी में रिंग रोड के दूसरे फेज का निर्माण एक वर्ष में शुरू हो जाएगा। किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सितंबर से शुरू हो जाएगी। दोनों फेज का निर्माण पूरा होने से लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिल जाएगी।
200 से 250 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत होगी
Prayagraj Ring Road Phase 2 शहर में रिंग रोड के दोनों फेज का निर्माण पूरा होने पर 70 से 72 किलोमीटर तक का दायरा हो जाएगा। दूसरे फेज में 200 से 250 हेक्टेयर के आसपास जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। सात हजार से अधिक किसानों से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
पहले फेज में 30 किमी रिंग रोड प्रस्तावित
Prayagraj Ring Road Phase 2 पहले फेज में लगभग 30 किलोमीटर से अधिक रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है,80 से 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे फेज में 41.662 किलोमीटर रिंग रोड बनाई जाएगी। 41 गांव के आसपास से रिंग रोड गुजरेगी। सड़क,नहर,रेलवे लाइन के नीचे से लगभग 120 भूमिगत पुलिया का निर्माण किया जाएगा। रिंग रोड के दूसरे फेज में गंगा और यमुना पर दो सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जाएगा।
एनएचएआइ के अधिकारी-विशेषज्ञ करेंगे भूमि अधिग्रहण
Prayagraj Ring Road Phase 2 दूसरे फेज में रिंग रोड का निर्माण सोरांव तहसील के एनएच-19 के पास माधोपुर गांव से लेकर करछना तहसील के अमिलिया गांव तक किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआइ) प्रयागराज के अधिकारियों व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम छह महीने में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
खबरें और भी
दूसरे फेज में गंगा-यमुना पर पुल बनेगा
दूसरे फेज में गंगा पर 3.5 किमी लंबा सिक्स लेन पुल बनेगा, वहीं यमुना पर 1.2 किमी सिक्स लेने पुल का निर्माण किया जाएगा। चार फ्लाईओवर ओर तीन आरओबी का भी निर्माण किया जाएगा। एनएचएआइ के डिप्टी मैनेजर ने बताया कि रिंग रोड के दूसरे फेज का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। रिंग रोड के दूसरे फेज का निर्माण करने के लिए पांच माह के भीतर जमीन का अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा।