वाराणसी-कानपुर NH पर प्रयागराज में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षामित्र की मौत व पति घायल
प्रयागराज में वाराणसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से शिक्षामित्र रीता देवी ...और पढ़ें

प्रयागराज के हंडिया में सड़क हादसे में महिला शिक्षामित्र की मौत हो गई।
HighLights
वाराणसी निवासी शिक्षामित्र पति संग जा रही थीं शिक्षा निदेशालय
गंगापार में हंडिया के बगहां गांव के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
संसू, जागरण, हंडिया (प्रयागराज)। वाराणसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। प्रयागराज में गंगापार के हंडिया थाना क्षेत्र के बगहां गांव के सामने शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में महिला शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से जा रहे थे, ट्रक ने टक्कर मार दी।
वाराणसी के मिर्जामुराद की रहने वाली थीं रीता देवी
बताया जाता है कि वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव की रहने वाली 42 वर्षीय रीता देवी पति अरविंद पटेल के साथ सुबह बाइक से शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज जा रही थीं। करीब सात बजे बगहां गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
घायल अरविंद पटेल अस्पताल में भर्ती
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रीता देवी सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अरविंद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही रीता देवी के शव को कब्जे में लिया।
ट्रक चालक पुलिस हिरासत में
हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में और ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। शिक्षामित्र रीता देवी की दुखद मौत की जानकारी पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को दी।