पूरे सावन अब प्रयागराज-बनारस के लिए हर 20 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस, काशी विश्वनाथ जाना होगा आसान
पूरे सावन माह में प्रयागराज से बनारस के लिए हर 20 मिनट पर रोडवेज बसें मिलेंगी, जिससे काशी विश्वनाथ दर्शन सुलभ होगा। परिवहन निगम ने 40 बसों के फेरे बढ़ ...और पढ़ें

प्रयागराज से काशी विश्वनाथ के लिए रोडवेज की बसों के फेरे बढ़ाए गए।
HighLights
40 बसों का रोडवेज ने बढ़ा दिया फेरा
सुबह छह से रात 11 बजे तक मिलेंगी बस
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी से काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाने वाले शिवभक्तों व यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने इस रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब हर 20 मिनट पर एक बस बनारस के लिए मिलेगी। सीएमपी डिग्री काॅलेज के सामने विद्या वाहिनी मैदान से इन बसों का सुबह छह बजे शुरू हो जाएगा और रात में 11 बजे तक इसी अंतराल पर बसें मिलेंगी। जबकि रात में 11 से सुबह साढ़े पांच बजे तक भीड़ के अनुसार बसों का संचालन होगा।
श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
परिहन निगम की सरकारी बसें और अनुबंधित दोनों बसों को यात्रियों की भीड़ के अनुसार चलाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। 40 बसों के फेरे बढ़ा दिए जाने से श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिलेगी। इससे पहले रेलवे ने काशी विश्वनाथ समेत चार ज्योर्तिलिंगो के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, अब रोडवेज बसों की सुविधा बढ़ने से काशी आना-जाना आसान हो जाएगा।
आवश्यकता हुईतो बसों की बढ़ाई जाएगी संख्या
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि अभी भीड़ का दबाव अधिक नहीं बढ़ा है। सोमवार से भीड बढ़ने की संभावना है, इसे देखते हुए 40 बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। आवश्यकता बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।