Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Assistant Professor Recruitment : अभ्यर्थी ध्यान दें, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में 30 प्रश्न सभी के लिए अनिवार्य

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:43 PM (IST)

    UP Assistant Professor Recruitment उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। ...और पढ़ें

    उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

    उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम

    2. असिस्टेंट प्रोफेसर के 2,107 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी तेज

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Assistant Professor Recruitment प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शनिवार को सामान्य अध्ययन का विस्तृत पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

    आयोग के उपसचिव की अभ्यर्थियों को सलाह 

    आयोग के जनसंपर्क अधिकारी एवं उपसचिव डॉ. संजय सिंह के अनुसार सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम पिछली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के समान ही रखा गया है। इसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होंगे। इसलिए विज्ञान, कला, वाणिज्य या किसी भी विषय के अभ्यर्थियों को इस खंड की समान रूप से तैयारी करनी होगी। 

    परीक्षा में कैसे प्रश्न पूछे जाएंगे?

    पाठ्यक्रम के अनुसार समसामयिक घटनाओं से जुड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रमुख मुद्दे, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, खेल जगत की प्रमुख घटनाएं तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम शोध से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों की शिक्षण एवं शोध संबंधी समझ का भी आकलन किया जाएगा।

    आईसीटी परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा

    इस खंड में शिक्षण की प्रकृति, उद्देश्य, आवश्यकता, विभिन्न शिक्षण विधियां, मूल्यांकन प्रणाली, शिक्षण को प्रभावित करने वाले कारक, शोध की अवधारणा, शोध पद्धति, आंकड़ों के स्रोत, संकलन एवं विश्लेषण तथा भारतीय उच्च शिक्षा के गुणात्मक विकास में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की भूमिका से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) भी परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

    खबरें और भी

    इन विषयों के पूछे जाएंगे प्रश्न 

    UP Assistant Professor Recruitment मानव एवं पर्यावरण विषय में मानव और पर्यावरण के परस्पर संबंध, पर्यावरणीय क्षरण के कारण एवं उसके निवारण, पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर प्रश्न शामिल किए गए हैं। वहीं भारतीय इतिहास एवं भूगोल के अंतर्गत भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषताएं, 1857 से 1950 तक का भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, ब्रह्मांड की उत्पत्ति, सौर मंडल तथा भारत के सामान्य भूगोल से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। भारतीय संविधान एवं अर्थव्यवस्था खंड में संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग और लोक सेवा आयोग से संबंधित विषय शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Sawan के पहले सोमवार पर सुकर्मा योग में पूजन से मिलेगा शुभ फल, व्रती किन बातों का करें पालन, शिवलिंग पर क्या न चढ़ाएं?

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान की सुस्त रफ्तार, प्रयागराज में लक्ष्य अधूरा