Prayagraj Weather Update : रिमझिम बारिश और ठंडी हवा से मौसम सुहावना, IMD ने बताया अगले 2 दिन तक कैसा रहे मौसम
Prayagraj Weather Update प्रयागराज में मौसम ने करवट बदली है। सुबह धूप खिली लेकिन दोपहर में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से ...और पढ़ें
HighLights
शुक्रवार सुबह धूप खिली, दोपहर में अचानक बादल हुए घने
अगले दो दिनों तक मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Update अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह हल्के बादलों की मौजूदगी के बीच धूप खिली रही पर दोपहर बाद आसमान में बादलों की चादर तन गई। लगातार बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे, लेकिन सुबह से मौसम में आई नरमी ने राहत का एहसास कराया।
गर्मी से लोगों को मिली राहत
Prayagraj Weather Update दोपहर होते-होते बादलों की घेराबंदी और गहरी हो गई तथा तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले इस मौसम ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी।
आज का क्या है न्यूनतम तापमान?
Prayagraj Weather Update शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक माना जा रहा है। रात में भी गर्मी और उमस बनी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं गुरुवार 2 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे दिन में तेज धूप और लू जैसे हालात महसूस किए गए। ऐसे में शुक्रवार को सुबह से बादलों की मौजूदगी और दोपहर बाद बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया।
मौसम में अचानक बदलाव क्यों आया?
Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से बादल बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कारण शहर में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद हवाओं की रफ्तार बढ़ने के साथ बारिश शुरू हो गई।
खबरें और भी
4 और 5 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में पेड़ों की शाखाएं हिलती नजर आईं और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने 4 और 5 अप्रैल को भी सुहावना मौसम बने रहने के संकेत दिए हैं। विभाग का अनुमान है कि रविवार को घने बादलों की घेराबंदी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को भी राहत इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है। इससे अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।