प्रयागराज में प्रसव के बाद महिला की मौत, आक्रोशित घरवालों का पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा; इलाज में लापरवाही का आरोप
प्रयागराज के करेली स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर हं ...और पढ़ें

प्रयागराज में प्रसव के दौरान जान गंवाने वाली प्रतिभा मौर्य की फाइल फोटो।
HighLights
शहर के करेली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, पुलिस कर रही पड़ताल
जौनपुर जिले की निवासी प्रतिभा मौर्य पति के साथ नैनी के चाका ब्लाक में रहती थी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के करेली क्षेत्र स्थित नाज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला मरीज की मौत हो गई। महिला के घरवालों ने इलाज में लापरवाही बरतने से महिला की मौत का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में शनिवार को हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
नैनी के चाका ब्लाक में पति संग रहती थी
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र स्थित नवादा पट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय प्रतिभा मौर्य गर्भवती थी। वह अपने पति के साथ चाका ब्लाक के पास नैनी में रहती थी। पति दीनानाथ एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी।
बच्ची को जन्म देने के बाद बिगड़ी तबीयत
डिलीवरी कराने के लिए 17 जुलाई की शाम प्रतिभा को करेली स्थित नाज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद प्रतिभा की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती किया। आरोप है कि इस दौरान परिवार वालों को मिलने नहीं दिया गया। दबाव बनाने पर उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
घरवाले जब प्रतिभा को लेकर सिविल लाइंस स्थित दूसरे अस्पताल में पहुंचे तो पता चला की मौत हो चुकी है। इस पर परिवार वाले नाराज हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर घटना के विरोध में हंगामा किया। चौकी इंचार्ज राजरूपपुर जगदीश का कहना है कि मामले की अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी
जौनपुर जिले की निवासी प्रतिभा मौर्य पति के साथ नैनी के चाका ब्लाक में रहती थी
यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन पंत छात्रावास खाली कराने पहुंचा, विरोध में उतरे अंतेवासी; कई थाने की फोर्स डटी
यह भी पढ़ें- स्कूल से घर जा रही सात वर्षीय बालिका को बदमाश ने झाड़ी में खींचा, ग्रामीणों ने दबोचा और जमकर की पिटाई