Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे ग्रुप डी में 30000 पदों पर भर्ती, बोर्ड ने मांगी खाली पदों की संख्या; लाखों युवा शीघ्र कर सकेंगे आवेदन

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:39 PM (IST)

    रेलवे बोर्ड ने ग्रुप डी (लेवल-वन) के लगभग 30 हजार पदों पर भर्ती के लिए खाली पदों का आकलन शुरू कर दिया है। सितंबर-अक्टूबर में विज्ञापन जारी होगा और दिस ...और पढ़ें

    रेलवे ग्रुप डी में 30 हजार पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर तक आवेदन मांगे जा सकते हैं।

    रेलवे ग्रुप डी में 30 हजार पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर तक आवेदन मांगे जा सकते हैं।

    HighLights

    1. 20 अगस्त तक तय हो जाएगा हर जोन में कितने खाली हैं पद

    2. सितंबर अक्टूबर में नोटिफिकेशन, दिसंबर में शुरू हो जाएगा आवेदन

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश भर के लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-वन (पूर्व में ग्रुप डी) श्रेणियों में रिक्त पदों का आकलन करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।

    दिसंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी

    रेलवे बोर्ड उत्तर मध्य रेलवे सहित देश के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों में खाली पदों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा देश भर में लगभग 30 हजार पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन सितंबर-अक्टूबर में जारी हो जाएगा और दिसंबर से पहले-पहले आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

    10 से 20 अगस्त तक अंतिम स्वीकृति दी जाएगी

    सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) के इंडेंट मैनेजमेंट माड्यूल के माध्यम से 31 दिसंबर 2027 तक होने वाली संभावित रिक्तियों का सटीक आकलन करें। मंडल और यूनिट स्तर पर 14 अगस्त के बीच खाली पदों का डेटा फीड किया जाएगा, जबकि जोनल मुख्यालय स्तर पर 10 से 20 अगस्त 2026 तक इन आंकड़ों की समीक्षा और अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।

    इन पदों पर होगी भर्ती

    इस नई भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न 14 विभागों को शामिल किया गया है। इनमें ट्रैकमंटेनर-चार, प्वाइंट्समैन-बी, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकाम (एस एंड टी), असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल व इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी-वे, असिस्टेंट ट्रैक मशीन और असिस्टेंट ब्रिज जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

    खबरें और भी

    आरआरबी रोजगार समाचार जारी करेगा

    वर्ष 2024 और 2025 की पिछली भर्तियों के अधिसूचित पदों को इस नए आकलन में शामिल न किया जाएगा ताकि ताकि पूरी तरह से नई और वास्तविक रिक्तियों का पता चल सके। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी मनीष एन. मेहता ने बताया कि अगस्त माह के अंत तक सभी जोनों से कुल रिक्तियों का आंकड़ा स्पष्ट होने के तुरंत बाद आरआरबी द्वारा नया केंद्रीयकृत रोजगार समाचार जारी होगा।

    यह भी पढ़ें- बीएड विषय की 19 अगस्त को प्रस्तावित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित, UPESSC ने क्यों लिया निर्णय?

    यह भी पढ़ें- DElEd Training 2026 : 11 अगस्त से अभ्यर्थी चुनेंगे संस्थान का विकल्प, यहां देखें तिथिवार पूरा शेड्यूल?