Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीएड विषय की 19 अगस्त को प्रस्तावित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित, UPESSC ने क्यों लिया निर्णय?

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:33 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 19 अगस्त को प्रस्तावित बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। यह निर्णय हाई कोर्ट में एक ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

    HighLights

    1. परीक्षा स्थगित किए जाने का निर्णय हाई कोर्ट में याचिका लंबित होने के कारण लिया गया

    2. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा साक्षात्कार दूसरे दिन से स्थगित कर दिया गया है

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों की बीएड विषय की 107 पदों की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 19 अगस्त को प्रस्तावित थी।

    आयोग के उपसचिव ने बताए कारण 

    आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार परीक्षा स्थगित किए जाने का निर्णय हाई कोर्ट में याचिका लंबित होने के कारण लिया गया है। इसका आवेदन विज्ञापन संख्या 51 के तहत लिया गया था, जिसमें 33 विषयों की लिखित परीक्षा कराई जा चुकी है, लेकिन अर्हता विवाद के चलते हाई कोर्ट के आदेश पर बीएड विषय का विज्ञापन रद कर दिया गया था।

    परीक्षा स्थगित कर दी गई 

    बाद में नए सिरे से विज्ञापन जारी कर आवेदन लिए गए, लेकिन अब परीक्षा स्थगित कर दी गई है। दूसरी ओर 33 विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दूसरे दिन से साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- DElEd Training 2026 : 11 अगस्त से अभ्यर्थी चुनेंगे संस्थान का विकल्प, यहां देखें तिथिवार पूरा शेड्यूल?

    यह भी पढ़ें- रेलवे ग्रुप डी में 30 हजार पदों पर होगी भर्ती, बोर्ड ने मांगी खाली पदों की संख्या; लाखों युवा शीघ्र कर सकेंगे आवेदन